25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather Update: यूपी में 7 अगस्त को भीषण बारिश का अलर्ट, बिजनौर-मुरादाबाद समेत कई जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

UP Weather Update 7 August: यूपी में 7 अगस्त को मॉनसून का भीषण असर दिखेगा। मौसम विभाग ने 15 से ज्यादा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कई जगह फ्लैश फ्लड का खतरा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 6 Aug 2025, 10:23 PM IST

Heavy Rain Alert

पूरे भारत में मानसून सक्रिय (Photo - IANS)

UP weather update 7 august orange alert heavy rain: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार इस वक्त अपने चरम पर है। बारिश ने कई जिलों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने 7 अगस्त के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर पश्चिमी यूपी के जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, साथ ही फ्लैश फ्लड का खतरा भी जताया गया है।

भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत आसपास के इलाकों में 7 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ मूसलधार बारिश की संभावना है, जिससे जलभराव और यातायात में बाधा आ सकती है।

भारी बारिश का येलो अलर्ट

बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, बदायूं और आसपास के जिलों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। यहां के लोगों को सावधान रहने और जरूरी न होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

फ्लैश फ्लड का खतरा

बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में मौसम विभाग ने हल्के से मध्यम स्तर के आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood) का खतरा बताया है। ऑरेंज अलर्ट के तहत निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और नदी किनारे जाने से बचने की हिदायत दी गई है।

नदियों का उफान और तबाही

प्रदेश में गंगा, यमुना, रामगंगा, गोमती और शारदा जैसी प्रमुख नदियां खतरे के निशान के करीब या उससे ऊपर बह रही हैं। कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं, जिससे अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। गांवों में पानी भर जाने से फसलों और पशुधन को भी नुकसान पहुंचा है।

बुंदेलखंड के जिलों का मौसम

जालौन, महोबा, चित्रकूट, बांदा और ललितपुर में पिछले कई दिनों से बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बुधवार को झांसी में दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे और एक-दो बार गरज के साथ बारिश हुई। गुरुवार को भी ऐसे ही मौसम की संभावना है। झांसी का तापमान: अधिकतम 33°C और न्यूनतम 26°C रहने की उम्मीद।

जालौन, महोबा, चित्रकूट, बांदा, ललितपुर: आंशिक रूप से बादल, एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें, तापमान 32°C से 25°C तक।

प्रशासन और मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों को निचले इलाकों से दूर रहने, बिजली गिरने के समय खुले मैदान में न जाने और मौसम की अपडेट लगातार लेने की अपील की है। साथ ही, किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें।