मुरादाबाद

कुशीनगर हादसा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निरस्त हो सकता है अमरोहा दौरा

कुशीनगर हादसे में 13 बच्चों की दुखद मौत के बाद मुख्यमंत्री वहां के लिए रवाना हो गये। जिसमें सुबह की समीक्षा बैठक तो निरस्त कर दी गयी है।
2 min read
moradabad

मुरादाबाद: एक साल के विकास कार्यों को जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद प्रदेश एक अलग अलग जनपदों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुबह उन्हें ग्यारह बजे अमरोहा पहुंचना था,जहां वे सुबह अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक करते और उसके बाद हसनपुर विधानसभा में कई योजनाओं के लोकार्पण के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करना था। वहीँ रात में चौपाल के साथ ही दलित महिला प्रधान के यहां भोजन भी शामिल था। लेकिन सुबह सुबह कुशीनगर में हादसे में 13 बच्चों की दुखद मौत के बाद मुख्यमंत्री वहां के लिए रवाना हो गये। जिसमें सुबह की समीक्षा बैठक तो निरस्त कर दी गयी है। बाकि कार्यक्रम पूर्ववत होंगे या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है। संभवता संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री शाम के कार्यक्रम में शामिल हों।

यहां बता दें कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अमरोहा पहुंचना था। जहां वे कानून व्यवस्था के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा अधिकारीयों के साथ करते व् भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिलने का कार्यक्रम था। उसके बाद दोपहर में हसनपुर में जनसभा भी थी। इसके बाद शाम को गांव में चौपाल और फिर रात्रि भोज भी करना था। इसके बाद गांव में विद्यालय में रात्रि विश्राम के बाद उन्हें अगले दिन बुलन्दशहर जाना था। लेकिन कुशीनगर हादसे के बाद फ़िलहाल समीक्षा बैठक निरस्त कर दी गयी है। अभी ये बताया जा रहा है कि दोपहर बाद मुख्यमंत्री सीधे अब कुशीनगर से अमरोहा पहुंचेंगे। और शाम के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पिछले कई दिनों से अधिकारीयों के साथ ही भाजपा के नेताओं और मंत्रियों ने दिन रात एक कर रखा था। रातों रात गांव की सड़कें ठीक की गयीं और स्कूल में मरम्मत से लेकर पुताई तक करवा दी गयी। अब मुख्यमंत्री पहुंचेगे या नहीं ये तय नहीं है।

Published on:
26 Apr 2018 11:34 am