3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम के दौरे से पहले किसान ने कर ली ख़ुदकुशी,प्रशासन में हडकंप

दबंगों ने किसान से ब्याज पर पैसे लेने के बाद वापस नहीं लौटाए तो परेशानी की हालत में किसान ने खुदकुशी कर ली।

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद: दबंगों ने किसान से ब्याज पर पैसे लेने के बाद वापस नहीं लौटाए तो परेशानी की हालत में किसान ने खुदकुशी कर ली। किसान का शव घर से आधा किलोमीटर दूर खेतों में लगे नीम के पेड़ पर लटका मिला। किसान की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं ।

चलते-चलते अचानक घर में घुसा बेकाबू ट्रक, पूरा घर क्षतिग्रस्त, 2 की मौत 1 बच्ची घायल-देखें वीडियो

मायावती ने भूमिहीनों को पट्टे की जमीन दिलार्इ थी, कोर्ट से जीतने के बाद भी अफसर कब्जा नहीं दिला रहे!

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के सुरजननगर स्थित पिपली गांव में रहने वाले किसान अनुराग पिछले काफी दिनों से परेशान चल रहे थे। अनुराग ने कुछ महीने पहले ही शरीफ नगर रोड पर अपना मकान बनाया था। मकान बनाने के बाद अनुराग ने पैसे ब्याज पर देने शुरू किए। परिजनों के मुताबिक इसी दौरान अनुराग से कुछ दबंगों ने पैसे ब्याज पर ले लिए थे। काफी महीने बाद भी दबंगों ने जब ब्याज नहीं दिया तो अनुराग ने उनसे पैसे वापस देने को कहा लेकिन किसान की बात को अनसुना कर दबंग मूल राशि लौटने को तैयार नहीं हुए। अपना पैसा वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके अनुराग ज्यादातर समय मानसिक तनाव में रहने लगे थे।

UP के इस शहर में हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कानून हाथ में लेकर कोचिंग सेंटर का कर दिया ऐसा हाल, देखें VIDEO

बुलंदशहर:तेल गोदाम में लगी भीषण आग से भारी नुकसान-देखें वीडियो

मानसिक तनाव के चलते जब अनुराग को अहसास हो गया की उनकी सालों से कमाई पूंजी अब नहीं मिलने वाली हैं तो उन्होंने घर से आधा किलोमीटर दूर खेतों में जाकर फांसी लगा ली। घर पर अनुराग का इंतजार कर रहे परिजन जब उनको तलाश करते हुए खेतों में पहुंचे तो वहां पेड़ पर लटकता शव देख उनके होश उड़ गए। किसान की आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसके बाद अनुराग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

दलितों को रिझाने के लिए सीएम योगी के बाद अब इस मंत्री ने किया दलित के घर भोजन, देखें खाने का अंदाज

सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें वेस्ट यूपी की प्रमुख खबरें

अनुराग के परिवार में उनकी पत्नी, दो लड़कियां और दो लड़के हैं। पुलिस ने शव मिलने पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन भी करवाया हैं। परिजनों द्वारा पुलिस को आत्महत्या के पीछे जिम्मेदार लोगों के नाम बताए गए है जिसको जांच में शामिल किया गया हैं। परिजनों के मुताबिक अनुराग मानसिक तनाव के चलते काफी परेशान रहते थे। मृतक किसान कई बार पैसे लेने वालों को ब्याज देने और मूल रकम लौटाने के लिए कह चुका था लेकिन दबंग पैसे मांगने पर दबंगई पर उतर जाते थे।

सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव का कहना हैं कि किसान का शव मिलने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद मौत की असल वजह सामने आने की उम्मीद है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग