घटना की जानकारी महिला ने घर जाकर अपने पति को दी। पति ने पूरा मामला थाना अजीमनगर को बताया।
रामपुर। महिला सुरक्षा की लगातार कोशिशों के बाद भी उनके साथ छेड़छाड़ की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसी ही एक घटना जिले में भी सामने आई है। पीड़ित महिला के मुताबिक 1 जनवरी 2018 को वह अपने घर से खेत पर जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान गांव के ही खां साहब उर्फ पप्पू और उसके साथी ने अपनी बाइक उसके आगे लगा दी। फिर देखते ही देखते उन्होंने महिला के कपड़े फाड़ने शुरु कर दिए और उसकी इज्जत लूटने का प्रयास किया, लेकिन महिला की निकली चीख बच्चों ने सुन ली जिसको लेकर गांव के लोग आ गए। उसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में 151 की कार्रवाई कर महिला को झूंठा बना दिया। महिला का आरोप है कि थाने की पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ करके मामले को रफादफा भी कर दिया। नाराज महिला ने बीते तीन दिन तक आरोपियों पर कार्रवाई के लिए अजीमनगर थाने में गुहार लगाई, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार को महिला ने एसपी विपिन ताड़ा के यहां तहरीर देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटना की जानकारी महिला ने घर जाकर अपने पति को दी। पति ने पूरा मामला थाना अजीमनगर को बताया। जहां पर उन्होंने उसकी तहरीर तो ले ली, लेकिन महिला के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को नजर अंदाज करते हुए उसकी तहरीर बदलकर 151 व अन्य धाराओं में कार्रवाई कर अपना पल्ला झाड़ लिया। घटना की जानकारी जब पीड़ित महिला को लगी तब महिला गुस्से से आग बबूला हो गई। फिर पीड़ित महिला एसपी के यहां उनकी शिकायत करने के लिए अपने पति को साथ लेकर पहुंची। जहां पर पीड़िता ने एक शिकायती पत्र एसपी विपिन ताड़ा को दिया है। शिकायती पत्र के बाद एसपी विपिन ताड़ा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।