मुरादाबाद

26 को अमरोहा में रात में रुकेंगे योगी, मंडल भर के अधिकारीयों के छूटे पसीने

सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश एक अलग अलग शहरों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। वे 26 अप्रैल को अमरोहा में पहुंच रहे हैं।
2 min read
moradabad

मुरादाबाद: प्रदेश सरकार के एक साल होने और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर खुद सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश एक अलग अलग शहरों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में वे 26 अप्रैल को अमरोहा में पहुंच रहे हैं। यहां वे सरकार की योजनाओं के लोकार्पण के साथ ही रात्रि विश्राम करेंगे और हसनपुर तहसील में दलित ग्राम प्रधान के यहां भोजन भी करेंगे। जोकि दलितों को साधने के लिए भाजपा ने अभियान चला रखा है। चूंकि सीएम योगी पहले मुरादाबाद में हवाई पट्टी पर उतरेंगे और उसके बाद हेलीकाप्टर से अमरोहा जायेंगे। इसलिए स्थानीय अधिकारी भी अलर्ट हैं। क्यूंकि सीएम तहसील,अस्पताल या थाने और स्कूल का निरीक्षण न कर लें। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपनी तैयारी पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

मेट्रो गार्डर हादसाः काम में लापरवाही बरते जाने पर डीएमआरसी ने की बड़ी कार्रवाई

अभी तक जो सीएम का कार्यक्रम मिला है। उसमें मुरादाबाद का निरीक्षण या दौरा प्रस्तावित नहीं है,फिर भी अधिकारी अलर्ट हैं। क्यूंकि पिछले कई दौरों में वे औचक निरीक्षण कर चुके हैं।सीएम राजकीय विमान से लखनऊ से मुरादाबाद भदासना स्थित हवाई पट्टी पर उतरेंगे। और यहां से हेलीकाप्टर लेकर अमरोहा जाएंगे। अमरोहा के हसनपुर तहसील के मेहंदीपुर में वह रात्रि चौपाल में हिस्सा लेंगे। अमरोहा में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुरादाबाद में भी अफसरों ने ताकत झोंक दी है।

यह तय माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अमरोहा जाने से पहले मुरादाबाद में भी किसी तहसील, थाना, स्कूल, या गांव में पहुंच सकते हैं। किसी अस्पताल का भी औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं। हवाई पट्टी के आसपास के गांवों में भी व्यवस्थाएं बेहतर करने में अफसर जुट गए हैं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 61 कार्यक्रमों की समीक्षा की जा रही है। उनकी प्रगति की सूची तैयार की गई है। मुख्यमंत्री के दौरे पर पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

माना जा रहा है कि मुरादाबाद में मुख्यमंत्री किसी न किसी जगह अवश्य जाएंगे। सीएम पोर्टल और आईजीआरसे पर आने वाली शिकायतों की पेंडेंसी नहीं रहे इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। ग्राम स्वराज योजना में जो इकतालीस गांव शामिल हैं कहीं सीएम वहां न चल दें इसके लिए भी इन गांवों में एलर्ट कर दिया गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक सीएम का मुरादाबाद का प्रस्तावित दौरा नहीं है पर ऐतिहातन एलर्ट किया गया है। क्यूंकि वे कहीं भी जा सकते हैं।

Published on:
24 Apr 2018 10:32 pm
Also Read
View All
जिस बेटे का जन्मदिन मनाने की तैयारी थी, उसकी अर्थी उठी… ढाई साल के वरुण की मौत ने खड़े किए कई सवाल

मुरादाबाद के मोहर्रम मेले में बार बालाओं ने लगाए ठुमके; वीडियो वायरल होने पर लोगों ने जताई आपत्ति, जांच में जुटी पुलिस

कैमरा है तो झूठ फैलाओगे? मुरादाबाद में पत्रकार के सवाल पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, दे दी खुली चुनौती

मुरादाबाद में सत्यापन करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, महिला समेत कई लोगों ने की मारपीट; मुकदमा दर्ज

राम मंदिर दान प्रकरण पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुरादाबाद में FIR और बुलडोजर कार्रवाई की उठाई मांग