12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीबी गयी थी घूमने,पति ने नाबालिग नौकरानी के साथ कर डाला गन्दा काम

कारोबारी का परिवार कहीं घूमने गया था तभी कारोबारी ने नाबालिग नौकरानी के साथ ये हरकत कर दी।

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक कारोबारी अपर उसकी नाबालिग नौकरानी का आरोप लगाया है। शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और पीडिता का मेडिकल कराया जा रहा है। घटना दो दिन पहले की है,जब कारोबारी का परिवार कहीं घूमने गया था तभी कारोबारी ने नाबालिग नौकरानी के साथ ये हरकत कर दी। पीडिता ने परिजनों को जब पूरी बात बताई तो खुलासा हुआ। वहीँ आरोपी कारोबारी अपने आपको बेक़सूर बता रहा है और इसके पीछे साजिश बता रहा है।

ये है देश का सबसे बड़ा पराठा, 1886 से बना रहे लोग

दिल्ली-एनसीआर में इस हिरोइन को लगता है डर


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार मौहल्ले में रहने वाले प्रदीप भाटिया पीतल कारोबारी हैं। दो दिन पहले प्रदीप भाटिया की पत्नी और दो बच्चे घूमने के लिए हरिद्वार गए थे। लेकिन प्रदीप जरूरी काम का बहाना बनाकर घर पर ही रुक गए थे। प्रदीप के घर पर काम करने वाली नया गांव निवासी नाबालिग लड़की का आरोप है कि, जब वह प्रदीप के घर पर पहुंची तो घर में प्रदीप अकेला था। नाबालिग नौकरानी के मुताबिक प्रदीप ने उसके साथ जबरदस्ती की और जबरन कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग नौकरानी 3 महीने पहले दो हजार रुपये महीने पर घर में काम करने के लिए रखी गयी थी।

दिल्ली से अपहृत लड़की गाजियाबाद में मदरसे से इस हाल में मिली, मौलवी गिरफ्तार

सीता नवमी 2018: ये है इस व्रत का महत्व और ऐसे करेंगे पूजा तो मिलेगा लाभ

घटना के बाद प्रदीप ने नौकरानी को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर नौकरानी ने अपने परिजनों से घटना का जिक्र नहीं किया और दूसरे दिन कारोबारी के घर काम पर नहीं गई। परिजनों ने जब काम पर ना जाने का कारण पूछा तो नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने देर रात सिविल लाइन थाने में कारोबारी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोचिंग सेंटर में की तोड़फोड़,वजह कर देगी आपको हैरान

यह भी देखें प्रेमिका ने लगन पहुंचकर कुछ यूं किया हंगामा

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी कारोबारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में कारोबारी खुद को बेकसूर बताकर नाबालिग नौकरानी के आरोपों को साजिश करार दे रहा है। लेकिन साजिश किसने और क्यों रची इसका जबाब कारोबारी के पास भी नहीं है। पुलिस ने कारोबारी का मेडिकल परीक्षण करवा लिया हैं देर शाम तक आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर इस मामले में कारोबारी के परिवार की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अजित सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को तहरीर मिली थी,जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।