हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को जैसे ही पता चला कि आरोपी सेन्टर संचालक फिर से बच्चों को सेन्टर पर पढ़ा रहा है। तो अखिल भारतीय विधार्थी परिषद व हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी देते हुऐ सेन्टर बन्द करने की मांग की थी। लेकिन मंगलवार को जैसे ही सेन्टर फिर से खुला तो हिन्दू जागरण मंच व अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के सेकड़ो कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नही हंगामे के बाद भी हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता एसडीएम को अपने स्तर से निबटने की खुली चुनोती देते नज़र आऐ।