मुरादाबाद: जनपद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के नगलिया रोड स्थित रज़ा कोचिंग सेन्टर पर हिन्दू जागरण मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कोचिंग सेन्टर पर जमकर तोड़फोड़ भी की। इस दौरान कोचिंग सेन्टर के पक्ष मे भी छात्र आ खड़े हुऐ लेकिन हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के तेवर देख कर मौक़े से खिसक लिए। जिसके बाद हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोचिंग सेन्टर को अपने कब्जे मे ले लिया और जमकर तोड़फोड़ की। हैरान करने वाली बात यह है कि लगभग आधे घण्टे तक चले इस हंगामे से स्थानीय पुलिस अनजान बनी रही जबकि हिन्दू जागरण मंच तथा अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने 24 घण्टे पहले ही पुलिस व प्रशासन को खुली चुनोती दी थी। इस हंगामे के पीछे कोचिंग संचालक को गैर समुदाय की युवती के साथ पड़ोसी राज्य के जसपुर में रंगरलियां मनाते हुए पकड़े जाना वजह बताई जा रही है।