Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में तीन दिन से लापता नगर निगम के सफाई कर्मी का शव मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
Moradabad News Today: मुरादाबाद में तीन दिन से लापता नगर निगम के सफाई कर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। थाना गलशहीद इलाके में रेलवे के बंद मकान में तीन दिन से लापता नगर निगम के सफाई कर्मी जसवीर का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
सूचना पर थाना कटघर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष जुटाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।