मुरादाबाद

UP News: नहीं रहे मशहूर हास्य कवि डॉ. मक्खन मुरादाबादी, साहित्य जगत में शोक की लहर

UP News In Hindi: सुप्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि डॉ. मक्खन मुरादाबादी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी चुटीली रचनाओं ने समाज की सच्चाइयों को अनोखे अंदाज में प्रस्तुत कर साहित्य जगत में गहरी छाप छोड़ी।

less than 1 minute read
UP News: नहीं रहे मशहूर हास्य कवि डॉ. मक्खन मुरादाबादी..

UP News Today: मुरादाबाद के सुप्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि डॉ. कारेंद्र देव त्यागी उर्फ मक्खन मुरादाबादी का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की खबर से साहित्य और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

साहित्य जगत में बनाई पहचान

मक्खन मुरादाबादी ने साहित्य जगत में एक अलग पहचान बनाई थी। वह साहित्य के विभिन्न मंचों पर अपनी रचनाओं के माध्यम से हास्य व्यंग्य विधा में कड़वी सच्चाइयों को प्रस्तुत करते थे। उनके निधन पर साहित्य और कला जगत के अलावा अन्य लोग भी शोक जता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार संभल जिले में 12 फरवरी 1951 को जन्में मक्खन मुरादाबादी का वास्तविक नाम डॉ. कारेंद्र देव त्यागी था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा ग्रामीण अंचल के विद्यालय में ही हुई। फिर वह अग्रेतर शिक्षा हेतु मुरादाबाद आ गए। आरएन इंटर कॉलेज से 11वीं करने के दौरान ही उनके भीतर कविता का अंकुर फूटा। बाद उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर तथा प्रोफेसर महेन्द्र प्रताप के मार्गदर्शन में पी.एच.डी. भी की।

Also Read
View All

अगली खबर