मुरादाबाद

Moradabad: गन्ने के खेत में से आई बदबू, जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो मच गया कोहराम, देखें वीडियो

गुरूवार शाम से लापता था किसान पांच दिन पहले हुए था झगड़ा लाश के पास से शराब की बोतल भी बरामद
less than 1 minute read
farmer_murder.jpg

मुरादाबाद: जनपद के बिलारी थाना क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया। जब गुरूवार शाम से लापता ग्रामीण का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। उसके पास शराब की खाली बोतल भी पड़ी मिली। जिसे देखकर माना जा रहा है कि घटना के वक्त कोई और भी था। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस हाल में मिला शव

बिलारी क्षेत्र के गांव सनाई में गांव निवासी चंद्रपाल आयु 40 वर्ष कल शाम से अपने घर से लापता था। आज सुबह के समय कुछ ग्रामीणों ने गांव के ही किनारे गन्ने के खेत के किनारे पडा हुआ मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गांव के ही अमर सिंह से पांच दिन पहले झगड़ा हुआ था। उसी ने धमकी भी दी थी।

एक गिरफ्तार

वहीँ बिलारी थाना पुलिस के साथ ही एसपी देहात उदय शंकर सिंह भी फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मृतक शराब पीने का आदि था। और अक्सर उसका झगड़ा हो जाता था। परिजनों की शिकायत पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। बाकि छानबीन जारी है।

Published on:
06 Sept 2019 01:41 pm
Also Read
View All
अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश