Highlights -प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे किसान -हाइवे जाम से लगीं वाहनों की कतार -मांगें न पूरी होने पर बड़े आन्दोलन की चेतावनी
मुरादाबाद: प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य न बढ़ाये जाने व मिलों पर लंबित भुगतान को लेकर प्रदेश भर में किसानों ने आज सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। जनपद में लगभग सभी तहसीलों में भारतीय किसान यूनियन के साथ ही सभी किसान संगठनों ने हाइवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीँ मूंडापाण्डेय थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे जाम कर किसानों ने गन्ने की होली जलाकर प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गयीं। किसानों ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो 31 दिसम्बर को इससे भी बड़ा आन्दोलन होगा।
यह भी पढ़ेंVIDEO: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की गाड़ी को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट
ये है मांग
प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों से गन्ने का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया गया है। जबकि किसान इस बार 450 रूपए प्रति कुंतल मूल्य की मांग प्रदेश सरकार से कर रहे थे। मिलें चालूं हो गयीं लेकिन समर्थन मूल्य न बढ़ने से किसानों में आक्रोश बढ़ गया है। इसी मुद्दे को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने दिल्ली-लखनऊ हाइवे जाम कर दिया। किसान नेता जितेन्द्र विश्नोई ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की है। अभी तक पुराना बकाया भी नहीं मिला है। किसान आखिर अब क्या करेगा।
यह भी पढ़ेंनागरिकता संशोधन बिल पर जारी बवाल के बीच किसानों ने भी किया जाम
प्रशासन की हुई कसरत
वहीँ उधर बिलारी और कांठ में भी किसानों ने हाइवे जाम कर अपना विरोध जताया। किसानों के आन्दोलन को देखते हुए आज जनपद में पुलिस प्रशासन को ख़ासा मशक्कत करनी पड़ी। फ़िलहाल अब सब जगह जाम खुल गया है। लेकिन इसका असर शाम तक रहने की उम्मीद है।