मुरादाबाद

मुर्गे ने मारी बच्चे के चोंच तो पिता ने मार दी गोली, बच गया मुर्गा और फिर ….

बेटे को पडोसी के मुर्गे ने चोंच मार दी,जिससे नाराज पड़ोसी ने उस मुर्गे को गोली मारी,जो उसके पैर में लगी।
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2018, 9:30 AM IST
moradabad
मुर्गे ने मारी बच्चे के चोंच तो पिता ने मार दी गोली, बच गया मुर्गा और फिर ....

मुरादाबाद : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक एक व्यक्ति के बेटे को पडोसी के मुर्गे ने चोंच मार दी,जिससे नाराज पड़ोसी ने उस मुर्गे को गोली मारी,जो उसके पैर में लगी। मुर्गा मालिक घायल मुर्गा लेकर थाने पहुंचा और कार्यवाही की मांग की। जिस पर मुर्गे का मेडिकल कराया गया और गोली चलाने वाले पड़ोसी को हिरासत में लिया गया। इस बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेकिन कालोनी से लेकर थाने तक ये मामला काफी चर्चा का विषय रहा।

इस वजह से मारी गोली

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन के रेलवे कालोनी हरथला में बैंक कर्मचारी आशीष कुमार का मकान है। उनके पड़ोस में रिटायर्ड निगम कर्मचारी राजेंद्र प्रताप सिंह उर्प इंद्रा का परिवार रहता है। आशीष कुमार का मुर्गा उनके घर से राजेंद्र प्रताप के घर के सामने चला गया, जहां पर राजेंद्र प्रताप का बेटा घर से निकल रहा था। इसी बीच मुर्गे ने राजेंद्र के बेटे के पैर में चोंच मार दी। मुर्गे की चोंच लगने से युवक के पैर से खून निकल आया, जिसकी जानकारी राजेंद्र को लगी। तभी राजेंद्र घर के अंदर से अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर आया। उसने निशाना लगाते हुए मुर्गे के पैर में गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच आशीष का परिवार भी मौके पर पहुंच गया। खून से लथपथ मुर्गे को लेकर आशीष का परिवार सिविल लाइन थाने में पहुंच गया। और कार्यवाही की मांग की।

थाने में हुआ समझौता

फायर करने वाले राजेंद्र के खिलाफ मुर्गे पर जानलेवा हमले की तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने राजेन्द्र को हिरासत में ले लिया। जिसकी जानकारी परिवार और पड़ोसियों को हुई तो दोनों पक्षों में समझौते की बात हुई। जिस अपर मुर्गा मालिक मान गया और समझौता हो गया।

पुलिस बोली ये

इंस्पेक्टर सुधीर धामा ने बताया कि आरोपित राजेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राजेंद्र पक्ष के लोगों ने मुर्गे का उपचार कराया, जिसके बाद देर शाम दोनों पक्षों के समझौता हो गया।

Published on: