मुरादाबाद: सूबे में छोटे शहरों से हवाई सेवा शुरू करने के लिए भाजप सरकार बेहद गंभीर है। इसी के तहत ही पिछले दिनों कई जिलों में इस सेवा को शुरू करने के लिए बजट व् प्रस्ताव भी पास कराया गया। जिसमें वेस्ट यूपी का मुरादाबाद भी शामिल है। यहां रामपुर रोड स्थित भादासना में पहले से हवाई पट्टी थी,जिसे अब एअरपोर्ट का रूप दिया जाना है। इसके लिए शासन स्तर से बजट जारी होने के साथ अब गले 7 दिनों में काम शुरू करवाने के निर्देश स्थानीय अधिकारीयों को दिए गए हैं। क्यूंकि संभावना जताई जा रही है कि अगर सारे काम समय से पूरे हो गए तो 21 अक्टूबर से हवाई जहाज उड़ान भर सकते हैं।