Leopard In Moradabad: यूपी के मुरादाबाद मंडल में तेंदुए (Leopard In Moradabad) की दहशत लगातार बरकरार है। तेंदुआ लगातार पशुओं पर हमला कर रहा है। अब वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
Leopard In Moradabad: मुरादाबाद शहर के आसपास कई तेंदुए (Leopard In Moradabad) देखे जाने से दहशत बढ़ गई है। तेंदुए लगातार पशुओं पर हमला कर रहे हैं। बीते एक सप्ताह में तेंदुआ कुत्ता, गाय और नीलगाय को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि आधा दर्जन से ज्यादा तेंदुए थाना पाकबड़ा और नया मुरादाबाद क्षेत्र में घूम रहे हैं।
हालांकि, वन विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। बीते कुछ सालों से शहर की सीमा के पास तेंदुओं का आना बढ़ गया है। हालांकि, इससे पहले तेंदुए भटककर आते थे और कुछ दिन बाद वापस जंगल लौट जाते थे, लेकिन इस बार तेंदुए कस्बों के साथ शहरी आबादी की ओर बढ़ने लगे हैं।
उधर क्षेत्रीय वन संरक्षण अधिकारी रमेश चंद्र का कहना है कि तेंदुए की संख्या भी बढ़ गई है। शेर से बचने के लिए जंगल छोड़कर तेंदुए खेतों में आ रहे हैं। यहां पर तेंदुए को आसानी से शिकार मिल जाता है। जहां तेंदुआ देखा जा रहा है, वहां पर वन विभाग की ओर से पिंजरा लगवाया जा रहा है।