मुरादाबाद

निकाय चुनाव 2017: वोटरों को खिला रहे थे बालूशाही और हो गया ये काम-देखें वीडियो

जनपद में 26 नवम्बर को निकाय चुनाव के तहत दूसरे चरण में मतदान होना है।
2 min read
balushahi

संभल: निकाय चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कहीं मतदाताओं को शराब तो कहीं नगदी तो कुछ और लेकिन संभल में मतदाताओं को मिठाई खिलाते पकड़ा गया है। जिस कारण कई जगह कई प्रत्याशी आचार संहिता के उल्लंघन भी कर गए, जोकि उनके लिए अब मुश्किल बन गयी है।

कुछ ऐसा ही मामला जनपद के नरौली नगर पंचायत से बसपा प्रत्याशी मौ० आविद अली पुत्र नौशे अली के यहां देखने को मिला। दरअसल शाम को उनके यहां चुनावी सभा होने को थी। उस सभा में वोटरों को लुभाने के लिए लगभग साठ किलो मिठाई (बालूशाही) मंगवायी गई थी। बताया जा रहा है कि यह मिठाई शाम को वोटरों को बांटने के लिऐ रखी थी। लेकिन सूचना पर पहुंची थाना बनियांठेर पुलिस ने चुनाव कार्यालय से पकड़ा है। एस०ओ० बनियांठेर प्रवीन कुमार सोलंकी ने मिठाई को बसपा प्रत्याशी आविद अली के कार्यालय से बरामद किया है।

देखें वीडियो
https://youtu.be/cijjLCM9iPM

आर्दश आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पुलिस चौकी नरौली में बसपा प्रत्याशी आविद अली के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जिसमें धारा 171 के तहत मुकदमा दायर किया गया है। उधर इस मामले में आबिद अली की ओर से कोई जबाब नहीं आया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के लिए स्थानीय निर्वाचन अधिकारी को भेज दिया है। यहां बता दें कि जनपद में 26 नवम्बर को निकाय चुनाव के तहत दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए प्रत्याशी तरह-तरह से मतदाताओं को लुभाने के हथकंडे अपना रहे हैं जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है।

इससे पहले भी स्थानीय पुलिस और स्क्वायड की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में तस्करी की शराब और नगदी पकड़ी थी और अब इस तरह से मिठाई बांटकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश साबित कर रही है कि प्रशासन की सख्ती का कोई असर उम्मीदवारों पर नहीं पड़ रहा है।

Published on:
22 Nov 2017 10:47 pm