14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाय चुनाव पहला चरण: छिटपुट घटनाओं के साथ शामली में 67 प्रतिशत मतदान

शामली नगर निकाय की अगर हम बात करें तो शामली नगर पालिका में कुल 91580 मतदाता है जिनमें से कुल 55911 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है।

2 min read
Google source verification
voting in shamli

शामली। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान जनपद शामली सहित उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में बुधवार को संपन्न हुआ। यूपी में तीन चरणों में निकाय चुनाव होने हैं। दूसरे चरण में 26 व तीसरे चरण में 29 को अलग-अलग जिलों में वोटिंग होगी। इसी के तहत बुधवार को शामली में वोट डाले गए। हालांकि इस दौरान जनपद शामली में कुछ छिटपुट हिंसा की घटनाएं भी हुईं, जिन्हें पुलिस ने समय रहते संभाल लिया और कोई बड़ी घटना नहीं हो सकी। मतदान सुबह 9:00 बजे 12.79% मतदान हुआ था। सुबह के समय ठंड होने के कारण मतदान कम हुआ था, लेकिन जैसे-जैसे सूरज की किरणें बड़ीं वैसे-वैसे ही मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता चला गया और नतीजा यह रहा कि शाम 5:00 बजे तक करीब 67 प्रतिशत मतदान हुआ है।

यह है कुल वोटों का आंकड़ा
शामली नगर निकाय की अगर हम बात करें तो शामली नगर पालिका में कुल 91580 मतदाता है जिनमें से कुल 55911 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। थानाभवन नगर पंचायत में 30042 कुल मतदाता है जिसमें से 21203 मतदाताओं ने मतदान किया। मनोज नगर पंचायत में 14088 मतदाता है जिनमें से 10336 मतदाताओं ने मतदान किया। जलालाबाद नगर पंचायत में कुल 20392 मतदाता हैं, जिनमें 14548 मतदाताओं ने मत का उपयोग किया।

एलम नगर पंचायत में 10667 कुल वोट है जहां 7371 मतदाताओं ने मतदान किया। इसके अलावा ऊन नगर पंचायत में 13294 मतदाता है जिसमें 9525 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। वही गढ़ी पुख्ता नगर पंचायत में 9842 मतदाताओं में से 7181 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी के साथ झिंझाना नगर पंचायत में 14437 मतदाताओं में से 10167 मतदाताओं ने वोट किया। कैराना नगर पालिका में 65094 मतदाताओं में से 46582 मतदाताओं ने अपने प्रत्याशी को वोट किया। इसी के साथ कांधला नगर पालिका में 32218 मतदाताओं में से 21761 मतदाताओं ने मतदान किया है।

यह रहा निकाय वार मतदान प्रतिशत
नगर पालिका
कैराना - 66.95
कॉधला -67.54
शामली- 61.62

नगर पंचायत
ऊन -71.65
गढीपुख्ता -72.96
जलालाबाद -71.34
झिंझाना -70.43
थानाभवन -70.58
बनत -73.37
एलम 69%
जनपद में कुल 66.83 लगभग 67 प्रतिशत मतदान हुआ।