नगर पंचायतों में दिखा क्रेज
नई बनी नगर पंचायतों में मतदान का क्रेज ज्यादा देखने को मिला। जिले की तीन नई नगर पंचायतों में वोटिंग प्रतिशत अन्य के मुकाबले ज्यादा रहा। हर्रा नगर पंचायत में सबसे अधिक 78.05 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि नगर निगम मेरठ में 50.87, नगर पालिका मवाना 60, नगर पालिका सरधना में 67.03, नगर पंचायत खरखौंदा 75, सिवालखास 72.59, हस्तिनापुर 65.97, किठौर 76.05, परीक्षितगढ़ 66.01, लावड़ 73, बहसूमा 72, फलावदा 61, करनावल 75, दौराला 70, शाहजहापुर 62, हर्रा 78.05 व खिवाई में 82 प्रतिशत मतदान हुआ।