मुरादाबाद

कॉटन कारखाने में लगी भीषण आग,पचास लाख का हुआ नुकसान

काटन वेस्ट के कारखाने में गुरुवार को देर रात लगभग 11 बजे अचानक आग लग गई।
2 min read
moradabad

अमरोहा: जनपद के मोहल्ला नई बस्ती तलवार में उस समय हडकंप मच गया जब यहां स्थित काटन वेस्ट के कारखाने में गुरुवार को देर रात लगभग 11 बजे अचानक आग लग गई। कारखाने में आग लपटें उठती देखकर लोगों ने इसकी सूचना कारखाना मालिक और पुलिस को दी। साथ ही मोहल्ले के लोगों और फायर ब्रिगेड के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन ऊंची उठती आग की लपटों से सभी बेबस दिखे। अग्निकांड में पचास लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

राख में तब्दील हो गया कारखाना

यहां बता दें कि शहर के मोहल्ला नई बस्ती तलवार में हनीफ का कॉटन वेस्ट कारखाना है। रात करीब 11 बजे आसपास के लोगों ने कारखाने में आग की लपटें उठती देखी। यह देखकर लोगों में खलबली मच गई। आनन फानन में कारखाना मालिक के साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों के साथ लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की ऊंची लपटों के आगे उनकी एक न चली। देखते ही देखते कारखाना राख में तब्दील हो गया।

50 लाख का हुआ नुकसान

वहीँ उधर कारखाना मालिक हनीफ का कहना है कि वह रोजाना की तरह शाम को कारखाना बंद करके अपने घर चले गए। किसी ने देररात कारखाने में आग लगा दी है। आग से 50 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया है। हनीफ के मुताबिक आग के पीछे किसी की शरारत भी हो सकती है,इसलिए जांच के लिए इस बारे में पुलिस से भी शिकायत की गई है।

नहीं हुई कोई जनहानि

स्थानीय लोगों के मुताबकि चूंकि आग रात में लगी थी,अगर यही काण्ड दिन में या शाम के समय होता जब यहां कारीगर और तमाम लोग रहते हैं। तब बड़ा हादसा हो सकता था। इसलिए गनीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गयी।

Published on:
04 May 2018 05:40 pm
Also Read
View All
अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश