2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑडी कार से युवती को सुनसान कोठी पर बुलवाया,फिर कारोबारी ने किया ये शर्मनाक काम

आरोपी ने उसे अपने ड्राईवर के जरिये सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक कोठी में ले गया और पिस्तौल दिखाकर उसके साथ रेप किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 4 May 2018, 11:29 AM IST

brother in law raped sister in law

मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमें एक युवती ने कारोबारी पर पिस्टल के दम पर अपने साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीडिता दो महीने पहले ही आरोपी कारोबारी फर्म पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में लगी थी। पीडिता के मुताबिक आरोपी ने उसे अपने ड्राईवर के जरिये सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक कोठी में ले गया और पिस्तौल दिखाकर उसके साथ रेप किया। यही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकरी दी,जिसके बाद वो सिविल लाइन थाने पहुंची। शुरुआत में मामला में पुलिस ने उंचे रसूख के चलते हीला हवाली की,लेकिन पीडिता और उसकी मां के हंगामे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का रात में ही मेडिकल कराया। लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

अजब-गजब: जानिये, कैसे अंतिम संस्कार के बाद जिंदा घर लौटी महिला

सेना में भर्ती होने के लिए युवक ने फोड़ा खुद अपना सर, वजह जान रह जाएंगे हैरान

मझोला थाना क्षेत्र 24 वर्षीय युवती कठघर थाना क्षेत्र में पंखा बनाने वाली फर्म मालिक आशीष डुडेजा के कारखाने में दो महीने पहले कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर लगी थी। पीड़िता के मुताबिक जब वह सुबह घर से फर्म के लिए निकली तो आरोपी मालिक आशीष डुडेजा ने उसे मोबाइल पर काल कर कहा की आज फर्म बंद रहेगी वो मधुबनी आ जाए,कुछ काम है। उसका ड्राईवर वहां से उसे ले लेगा। पीडिता के मुताबिक आरोपी का ड्राईवर संजय सिंह ऑडी कार लेकर आ गया और उसे मधुबनी में बनी एक खाली कोठी के बाहर छोड़ दिया। जहां से आरोपी मालिक आशीष डुडेजा अंदर अपने साथ ले गया। कोठी के अंदर कोई नहीं था। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ पिस्तौल दिखाकर रेप किया। और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

बिजली चोरी करने वाले हो जाएं सावधान, विभागीय टीम जल्द ही आपके द्वार

बसपा के इस विधायक पर लगेगी रासुका, पुलिस ने की यह तैयारी

पीड़िता बदहवास घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। जिस पर वो सिविल लाइन थाने पहुंचे। चूंकि मामला रसूखदार कारोबारी से जुड़ा था,यही नहीं आरोपी का भाई आयकर अधिकारी बताया जा रहा है। इसलिए शुरू में पुलिस ने ढील दी और टालमटोल की। लेकिन जब पीड़िता और उसकी मां ने हंगामा किया तो पुलिस ने मामला दर्ज कर रात में ही उसका मेडिकल करवाया। लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहिब किया गया है। पीड़िता और उसके परिजनों के मुताबिक उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है।

सरकारी अस्पतालों में इस सेवा से मरीजों को मिलने जा रही बड़ी राहत,आप भी जानिये

कैराना उपचुनाव को लेकर भाजपा की हाईलेवल मीटिंग

उधर एसपी सिटी अंकित मित्तल के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।