1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगे शौक पूरा करने की लत में पहुंच गए जरायम के दुनिया में,फिर ….

पुलिस ने ऐसे वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो महज अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 4 May 2018, 4:12 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: शहर की कटघर थाना पुलिस ने ऐसे वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो महज अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस गिरफ्त में आये चार चोरों से चोरी की छह बाइक भी बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक ये न सिर्फ जनपद और आसपास के शहरों के साथ दिल्ली एनसीआर में भी बाइक चोरी कर उसे यहां लाकर बेच देते थे। यही नहीं ये बाइक के नम्बर तक बदल देते थे। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने आज प्रेसवार्ता के दौरान ये खुलासा किया।

बिग ब्रेकिंग: कैराना उपचुनाव में महागठबंधन के लिए इस नेता की पहल पर चल रहा मंथन, हो सकता है बड़ा फेरबदल

इस नंबर से मिलेगी मरीजों की बीमारी की डिटेल, देखें वीडियो

ऐसे आये पकड़ में

जनपद में पिछले काफी समय से एकाएक दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं में इजाफा हो गया था। जिससे पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे थे। इसको लेकर खुद एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ ने सभी अधीनस्थों को इस पर लगाम लगाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में कटघर पुलिस जब पंडित नगला पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रही थी तो उसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवक बाइक मोड़ के भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का इशारा भी किया लेकिन वे नहीं भागे। जिस पर पुलिस को शक हुआ और उन्हें पीछा कर पकड़ लिया।

2 माह पहले हुई थी शादी, हुआ कुछ ऐसा की दोनों की चली गई जान, देखें वीडियो

यूपीएसईई 2018 के पेपर दे रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, इस तारीख से होगी काउंसलिंग

मौज मस्ती के लिए करते थे चोरी

पुलिस पुलिस पूछताछ में इन चारों ने अपना नाम जीशान,जीशान उर्फ़ बाबा,फरमान और रुकसार बताया। ये चारों अपनी मौज मस्ती के लिए चोरी करते थे। बाइक चुराकर एकता विहार कालोनी के खण्डहरों में छिपा देते थे और सही ग्राहक मिलने पर उसे बेच देते थे। यही नहीं ये बाइक बेचने के लिए उसकी नम्बर प्लेट तक बदल डालते थे। इन पर पहले भी इस तरह के मामले दर्ज हैं।

पत्नी ने पति पर लगाया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर दो लाख में बेचने का आरोप फिर...

कैराना उपचुनाव को लेकर भाजपा की हाईलेवल मीटिंग

बेहद शातिर हैं चारों

एसपी सिटी अंकित मित्तल के मुताबिक चारों बेहद शातिर हैं,पिछले काफी समय से इस तरह के कामों में संलिप्त थे। अभी इनसे छह बाइकें बरामद हुई हैं। अभी और पूछताछ की जा रही है।