UP Weather Update: मौसम विभाग ने यूपी के 17 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही जानकारी दी है कि नये साल से पहले कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
UP Weather News: मौसम विभाग ने यूपी के मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर समेत 17 जिलों में कल शनिवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही जानकारी दी है कि नये साल से पहले कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान शीतलहर चलने की भी बात की गई है। 25 दिसंबर तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा और तापमान में गिरावट के आसार हैं।
21 दिसंबर शनिवार को सुबह के समय यूपी में कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। 22 दिसंबर के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद पूरवा हवाओं की रफ्तार कम होगी और उत्तर पश्चिम से हवाएं चलेंगी। इन हवाओं के चलते तापमान में फिर से गिरावट होगी और ठिठुरन बढ़ेगी। मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर समेत 17 जिलों में कल शनिवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया है।