मुरादाबाद

देह व्यापार के लिए बांग्लादेश से बुलाई जाती थीं लड़कियां, जल्द खुलेंगे कई और राज

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि होटल संचालक और महिला ग्रुप के लोगों की पहचान हो चुकी हैं। अवैध देह व्यापार के मामले में आगरा निवासी एक आरोपित को पकड़ा गया है।
2 min read
sex_racket.jpg

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने बीते दिनों एक देह व्यापार गिरोह का खुलासा करते हुए आरोपी राणा शेख उर्फ तारिक को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके तार भारत के अलावा कई देशों तक फैले हैं। इतना ही नहीं आरोपी ने बताया कि होटल के कमरे उपलब्ध कराने के साथ ही लड़किया पहुंचाने की जिम्मेदारी कुछ महिलाओं को सौंपी गई थी।

बांग्लादेश से बुलाता था लड़कियां

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अवैध देह व्यापार गिरोह का संचालन करने वाले राणा शेख उर्फ तारिक को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने उसकी करीबी साथी भूरा उर्फ हमीद निवासी छमछम गली गुदडी मसूर खां थाना कोतवाली जनपद आगरा को गिरफ्तार किया। आरोपित बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल से एजेंट के माध्यम से लड़कियों को बुलाता था, इसके बाद उन्हें आन डिमांड संबंधित शहरों में भेज देता था।

महिलाओं का बना था ग्रुप

पुलिस ने होटल संचालकों के साथ ही अवैध देह व्यापार में शामिल महिलाओं को चिह्नित कर लिया है। महिलाएं लोगों को अवैध देह व्यापार में संलिप्त करने के साथ ही पुलिस की नजरों से बचने के लिए लड़कियों को सुरक्षित पहुंचाने का काम करती है।

की जा रही है पूछताछ-एसपी सिटी

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि होटल संचालक और महिला ग्रुप के लोगों की पहचान हो चुकी हैं। अवैध देह व्यापार के मामले में आगरा निवासी एक आरोपित को पकड़ा गया है। इस मामले में मुख्य आरोपित से पूछताछ के बाद अन्य की गिरफ्तारी की जा रही है। होटल संचालकों के साथ ही इस काम में एक महिलाओं का ग्रुप भी लगा हुआ था। सभी की पहचान करने के साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है।

Published on:
06 Dec 2021 05:36 pm
Also Read
View All