मुरादाबाद

मुरादाबाद में लगातार तीसरे दिन भी सीएमओ कार्यालय में तालाबंदी

अब सफाई कर्मियों ने दी कल से सफाई व्यवस्था ठप करने की धमकी
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2018, 6:14 PM IST
moradabad

मुरादाबाद: जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं पर स्थानीय सीएमओ और अधीनस्थ अधिकारीयों का अब नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। सीएमओ की कार्यप्रणाली से त्रस्त होकर सभी एसीएमओ और सीएमओ कार्यालय का स्टाफ तालाबंदी कर धरने पर बैठा है। जो आज तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों अधिकारीयों से बात करने पहुंची एडी हेल्थ डॉ जगरानी ने भी सीएमओ की कार्यप्रणाली पर असंतोष जाहिर करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही है। वहीँ आज नगर निगम कर्मचारी संघ भी डाक्टर्स और स्टाफ के साथ समर्थन में कूद गया है। सफाई कर्मियों के नेता ओमीलाल वाल्मीकि ने कहा कि अगर आज शाम तक सीएमओ को नहीं हटाया जाता तो कल से शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जायेगी। इस ऐलान के बाद स्थानीय प्रशासन की बेचैनी बढ़ गयी है।

यहां बता दें की सीएमओ की कार्यप्रणाली को लेकर अधीनस्थ डाक्टरों और स्टाफ ने दो दिन पहले प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर उन्हें हटाने की मांग की थी। अधिकारीयों और कर्मचारियों ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाये। आज तीसरे दिन लगातार सीएमओ कार्यालय पर तालाबंदी से जिले की स्वास्थ्य महकमे की सेहत बिगड़ने लगी है। क्यूंकि कई जरुरी फाइलों पर रोजाना अधिकारीयों के साइन होना जरुरी होता है। धरने में शामिल नोडल अधिकारी डॉ रंजन गौतम ने कहा कि बिना सीएमओ के ट्रान्सफर के अब हम लोग पीछे नहीं हटेंगे। हम लोगों को लगातार डराया धमकाया जा रहा है। इसलिए अब ये लड़ाई सीएमओ डॉ विनीता अग्निहोत्री के हटने तक जारी रहेगी। इसके साथ ही अब प्रांतीय चिकित्सा सेवा के डाक्टरों ने भी समर्थन का ऐलान करते हुए हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया।

वहीँ तीन दिन से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर के बाद एडी हेल्थ धरना स्थल पर पहुंची। उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास भी किया। लेकिन जब उन्हें सच्चाई मालूम पड़ी तो उन्होंने भी शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही। उन्होंने बताया कि सीएमओ लगातार सरकारी बैठकों में खुद न आकर अपने प्रतिनधि को भेज देतीं थीं। जिससे कई बिन्दुओं की जानकरी ही नहीं मिल पाती थी। वे मेरा भी फोन कई बार रिसीव नहीं करती। इसलिए आख्या भेजनी पड़ती थी। उनकी कार्यप्रणाली को लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

Published on: