मुरादाबाद

बड़ी खबर: गुजरात के इस नेता ने यूपी में आकर मोदी और भाजपा को हारने के लिए बताया ये मन्त्र

कल्कि महोत्सव में जहां कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, हार्दिक पटेल और शिवपाल सिंह यादव के साथ ही तारिक अनवर ने भी शिरकत की।

2 min read
बड़ी खबर: गुजरात के इस नेता ने यूपी में आकर मोदी और भाजपा को हारने के लिए बताया ये मन्त्र

सम्भल: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्षी नेताओं की गोलबंदी शुरू हो गयी है। जिसमें वे अभी से भाजपा के खिलाफ रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। कुछ यही नजर आया जनपद में शुरू हुए कल्कि महोत्सव में जहां कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, हार्दिक पटेल और शिवपाल सिंह यादव के साथ ही तारिक अनवर ने भी शिरकत की। पत्रकारों से बातचीत में हार्दिक पटेल ने कहा कि अभी तक उनका आन्दोलन गुजरात या राजस्थान तक दीखता था लेकिन अब जल्द ही उत्तर प्रदेश में उनका केंद्र बनेगा। क्यूंकि बिना उत्तर प्रदेश के देश में माहौल नहीं बन सकता। वहीँ राममंदिर पर कहा कि ये कभी राम मंदिर नहीं बनवायेंगे।

यहां से बनती है केंद्र सरकार

इसके साथ ही हार्दिक पटेल ने कहा कि दुश्मनों से लड़ने के लिए सबको साथ आने की जरूरत है। यदि हम अलग हुए तो वह फिर से मजबूत होंगे जो हमें नहीं करने देना है। उत्तर प्रदेश देश के राजनीति की धुरी है और यहीं से केंद्र सरकार तय होती है। उत्तर प्रदेश ही देश की दिशा व दशा तय करने में सक्षम है। हमने भी लखनऊ को ही अपना केंद्र बिंदु बनाया है।

बेरोजगारी यूपी में ज्यादा

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी ज्यादा है। रोजगार का अभाव है युवा भटक रहे हैं। इन्हें सहेजने का काम हम करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में राम मंदिर भाजपा का मुददा है जो उसका वोट बैंक है। गुजरात के हर घर हर गांव में राम मंदिर है और अयोध्या जहां भगवान राम का जन्म हुआ वहां मंदिर नहीं बना। यह मामला भाजपा जान बूझकर उछालती है।

मुद्दे से भटकाती है भाजपा

सीबीआइ, राफेल, आरबीआइ जैसे मुददे से ध्यान हटाने के लिए राम मंदिर उछाला जाता है। आज भाजपा व आरएसएस देश का माहौल खराब कर रही है। जो इन्हें शोभा नहीं देता है। आज सरकार मुद्दों से ध्यान भटकाने लिए ही जगहों का नाम बदल रही है। इससे देश यदि सोने की चिड़िया बन जाए तो देश के 125 करोड़ हिन्दुस्तानियों का नाम ही राम कर दिया जाए।

ये भी पढ़ें

राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर शिवसेना और आरएसएस आमने-सामने? भाजपा पर भी दागे सवाल
Published on:
15 Nov 2018 09:21 am
Also Read
View All
मुरादाबाद में नशे में चूर दोस्त को नाले की मुंडेर पर बैठाया, संतुलन बिगड़ा और चली गई जान; सीसीटीवी ने खोला राज

बरेली से हल्द्वानी तक दौड़ेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, मुरादाबाद कनेक्शन से यूपी-उत्तराखंड यात्रा होगी सुपरफास्ट

अखिलेश यादव का हमला: भाजपा पर लोकतंत्र को कुचलने का दावा, रिवॉल्वर के दम पर वोट रोकने का आरोप

मुरादाबाद पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 3 किलो से ज्यादा चरस के साथ धरे गए 3 तस्कर, बिना नंबर की बाइक जब्त

मुरादाबाद से बड़ी खबर: अब स्मार्ट मीटर में प्रीपेड का झंझट खत्म, पोस्टपेड व्यवस्था से उपभोक्ताओं को राहत