मुरादाबाद

ईद के बाद इस युवती से दूसरी शादी करेंगे मोहम्मद शमी

भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी में चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, हसीन ने कहा कि है कि शमी 4-5 दिन यानी ईद के बाद दूसरी शादी रचाने वाले हैं।
2 min read
mohammed shami
हसीन जहां का बड़ा खुलासा, ईद के बाद इससे शादी करेंगे मोहम्मद शमी

अमरोहा। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी में चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अब तक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और शमी पर मारपीट करहसीन के आरोप पर शमी ने दिया करार जवाबने का आरोप लगाने वाली हसीन जहां ने इस बार नए आरोप ने सनसनी मचा दी है। हसीन जहां ने दावा किया है कि शमी ईद के बाद दूसरी शादी करने वाले है और इसलिए उन्हें तलाक देना चाहते हैं। हालाकि हसीन के आरोप पर शमी ने भी पलटवार किया है।

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम आरोपों और कोर्ट कचहरी के बाद जब हसीन ने एक बार फिर नए आरोप लगाएं है। मीडिया खबरों के मुताबिक हसीन ने कहा कि है कि शमी 4-5 दिन यानी ईद के बाद दूसरी शादी रचाने वाले हैं। इतनी ही नहीं हसीन ने ये भी बताया कि समी किसके साथ दूसरी शादी करने वाले हैं। हसीन जहां के मुताबिक शमी किसी और से नहीं बल्कि अपने बड़े भाई की पत्नी की बहन से निकाह करने वाले हैं और इसी वजह से मुझे पैसे भी ऑफर किए हैं और तलाक की मांग की है।'

वहीं हसीन जहां ने एक और आरोप लगाया तो तेज गेंदबाज शमी भी कहां चुप बैठने वाले उन्होंने भी तुरंत जवाब दिया है। शमी ने कहा कि वो पागल नहीं हैं जो दूसरी शादी के बारे में सोचेंगे। शमी के मुताबिक 'मेरी पहली शादी के कारण ही जिंदगी में कई दिक्कतों का सामना कर रहा हूं। इसके साथ ही मजाकियां लहजे में उन्होंने कहा कि अगर मैं दूसरी शादी करूंगा भी तो हसीन को जरूर बुलाऊंगा।'

आपको बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर अवैध संबंधों, मैच फिक्सिंग और ससुराल मं प्रताड़ित किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्होंने कोलकाता में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Updated on:
12 Jun 2018 04:52 pm
Published on:
12 Jun 2018 12:31 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट