2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI से मिल रहे सम्मान पर फूटा इस क्रिकेटर का गुस्सा, कहा- चयन के बिना अवार्ड का क्या मतलब

जलज सक्सेना पहले मध्य प्रदेश के लिए घरेलु क्रिकेट खेलते थे लेकिन इस रणजी सत्र से वह केरल के लिए खेल रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 12 Jun 2018, 12:06 PM IST

jalaj saxena

BCCI से मिल रहे सम्मान पर फूटा इस क्रिकेटर का गुस्सा, कहा- चयन के बिना अवार्ड का क्या मतलब

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के रहने वाले क्रिकेट खिलाड़ी जलज सक्सेना का घरेलु क्रिकेट में पिछले कुछ सालों से निरंतर अच्छा प्रदर्शन रहा है। वह ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी व दाए हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। वह फर्स्ट क्लास के 99 मैच खेल चुके हैं जिसमे उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। निरंतर अच्छे प्रदर्शन के बाद भी अभी तक उनको अपना हुनर दिखाने का मौका भारत की अंतर्राष्ट्रीय टीम में नहीं मिला है। उनके अच्छे प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह 12 शतक लगा चुके हैं और 262 विकेट ले चुके हैं। इसके साथ ही वह पिछले 4 सालों में 3 बार घरेलु क्रिकेट के बेस्ट ऑलराउंडर का अवार्ड जीत चुके हैं। आज 12 जून को बैंगलोर में BCCI खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा, जिसमे जलज दो अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे।


अवार्ड मिलने से खुश नहीं हैं जलज
जलज सक्सेना को BCCI द्वारा इस साल माधव राव सिंधिया अवार्ड के लिए उनका नाम घोषित किया गया। इस अवार्ड के मिलने से जलज को वह ख़ुशी नहीं मिली। उन्होंने अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में BCCI और भारतीय टीम के चयनकर्ताओं पर उनके साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया है। यह आरोप उन्होंने सीधे तरीके से नहीं लगाया लेकिन उन्होंने उनपर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि "मुझे आप अवार्ड तो दे रहे हैं लेकिन इसका रिवॉर्ड कब मिलेगा। मुझे भारत ए टीम में भी पिछले 4 सालों में जगह नहीं मिली है। तो अब मैं इस अवार्ड का क्या करूं।" उन्होंने आगे बताया कि उनको अवार्ड नहीं चाहिए क्योंकि यह उन्हें उनकी बेइज्जती लगती है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह तनावग्रस्त हो चुके हैं।


शानदार रहा है जलज का प्रदर्शन
जलज ने अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण मध्य प्रदेश के लिए 2005 में किया था। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5418 रन हैं और 268 विकेट हैं। वह कई सालों तक मध्य प्रदेश के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे, लेकिन अब वह टीम बदलकर केरल के लिए घरेलु क्रिकेट खेल रहे हैं। मिडिल आर्डर और लोअर आर्डर में बल्लेबाजी करने वाले जलज को केरल के कोच ने केरल के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी पर भेजना शुरू किया है। उन्होंने इस रणजी सत्र में 7 मैचों की 13 इनिंग में 522 रन बनाए हैं वहीं उन्होंने इतने ही मैचों में 44 विकेट लिए हैं, जोकि सभी गेंदबाजों में सर्वाधिक हैं।


आज दो अवार्ड से सम्मानित होंगे जलज
बीसीसीआई हर साल की तरह इस साल भी भारतीय खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए कुछ पुरस्कारों से नवाजा गया। इसी फेहरिस्त में जलज सक्सेना के नाम इस साल भी दो अवार्ड आए, लाला अमरनाथ सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर अवार्ड(रणजी क्रिकेट) और माधवराव सिंधिया अवार्ड ( रणजी में सबसे विकेट)। जलज का अवार्ड मिलने पर कहना है कि अब मुझसे साथी पूछते हैं कि तुमको 4 सालों से अवार्ड मिल रहे हैं पर क्या चयनकर्ता तुम्हे उच्च स्तर पर खेलने वाला नहीं समझते क्या। उन्होंने कहा मैं इस चीज से खुद को अपमानित महसूस कर रहा हूं।