3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KKR के स्टार ऑलराउंडर नीतीश राणा ने गर्लफ्रेंड साची से की सगाई, जानें कौन हैं साची मारवाह

आईपीएल 2018 में केकेआर की ओर से बेहतरीन हरफरमौला प्रदर्शन करने वाले नीतीश राणा ने अपनी गर्ल फ्रेंड साची मारवाह के साथ सगाई कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 11 Jun 2018, 4:46 PM IST

nitish

KKR के स्टार ऑलराउंडर नीतीश राणा ने गर्लफ्रेंड साची से की सगाई, जानें कौन हैं साची मारवाह

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले स्टार ऑलराउंडर नीतीश राणा ने अपनी गर्लफ्रेंड साची मारवाह के साथ सगाई कर ली है। नीतीश साची के साथ लंबे समय से रिलेशन में थें। नीतीश ने साची के साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। नीतीश और साची के सगाई की बात की पुष्टि नीतीश के साथी क्रिेकेटर ध्रुव शौरी ने की है। शौरी खुद भी इस सगाई समारोह में शामिल थे। नीतीश राणा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।

शादी की डेट अभी फाइनल नहीं-
नीतीश ने साची के साथ सगाई तो कर ली है, लेकिन ये दोनों शादी कब करेंगे, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। बता दें कि नीतीश राणा इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन -11 में अपने प्रदर्शन के साथ-साथ अपने आक्रमक रवैये के कारण भी सुर्खियों में थे। आरसीबी के खिलाफ एक मैच में नीतीश राणा ने विराट कोहली को आउट करने के बाद काफी आक्रमक व्यवहार का परिचय दिया था। जिसके बाद उनकी आलोचना भी की गई थी। हालांकि बाद में कोहली ने नीतीश को अपना बल्ला भेंट करते हुए अपना बड़प्पन दिखाया था।

पेशे से आर्किटेक्ट हैं साची-
नीतीश राणा की गर्लफ्रेंड साची मारवाह पेशे से इंटीरियर आर्किटेक्‍ट हैं। मारवाह को घर के आंतरिक भागों को सजाने में महारत हासिल है। मारवाह नीतीश के क्रिकेट को हमेशा चियर करती दिखती हैं। साची और नीतीश की सगाई से पहले हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने भी अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई की है। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए इस सीजन में खेल चुके मंयक अग्रवाल ने भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी की थी। आईपीएल के सफल सीजन के बाद इस समय केकेआर अपने परिवार के साथ समय दे रहे हैं। अब देखना है कि नीतीश को भारतीय टीम में कब इंट्री मिलती है?