3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यो-यो टेस्ट में फेल हुआ ये युवा बल्लेबाज, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य इन दिनों बेंगलोर में प्रैक्टिस कर रही है। जहां यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण भारतीय युवा बल्लेबाज संजू सैमसन टीम से बाहर हो गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 11 Jun 2018, 1:04 PM IST

yo yo test

यो-यो टेस्ट में फेल हुआ ये युवा बल्लेबाज, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया से बाहर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य इस समय बेंगलोर में तैयारी कर रहे हैं। बेंगलोर के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में जारी प्रैक्टिस सेशन में अभ्यास के साथ-साथ टीम के सदस्य भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों के सामने यो-यो टेस्ट भी दे रहे हैं। यह टेस्ट टीम इंडिया में खिलाड़ियों की इंट्री के अब अहम बना दिया गया है। इस टेस्ट में फेल होने का मतलब है कि खिलाड़ी टीम से बाहर हो जाएगा। ऐसे में हर महत्वपूर्ण दौरे से पहले टीम के सदस्यों का यो-यो टेस्ट लिया जाता है।

यो-यो टेस्ट में फेल हुआ ये बल्लेबाज-
बेंगलोर में जारी प्रैक्टिस सेशन के दौरान हुए यो-यो टेस्ट में भारतीय युवा बल्लेबाज संजू सैमसन फेल हो गए है। जिसके चलते इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली इंडिया-ए टीम से संजू बाहर हो गए हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक संजू सैमसन यो-यो टेस्ट के तहत 16.1 का स्कोर करने में नाकाम रहे। जिसके चलते संजू को ये खामियाजा उठाना पड़ा है। टीम के साथ अभी संजू सैमसन के बदले में किसी दूसरे खिलाड़ी को नहीं भेजा गया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बोर्ड किसी अन्य खिलाड़ी को इंग्लैंड भेजेगी।

अय्यर की कप्तानी में लंदन रवाना हुई टीम-
इंग्लैंड के दौरे के लिए इंडिया-ए की टीम लंदन के लिए रवाना हो चुकी है। लेकिन यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण संजू इंग्लैंड नहीं जा सके। बता दें कि संजू सैमसन ने आईपीएल 2018 में 31.50 की औसत से 441 रन बनाया था। राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने संजू को 8 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम के साथ जोड़ा था। आईपीएल के दौरान संजू का प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा था।

वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम-
श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, शुभमान गिल, हनुमा विहारी, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विजय शंकर, के. गौतम, अक्षर पटेल, क्रुणाल पंड्या, प्रसिद्ध कृष्ण, दीपक चाहर, खलील अहमद, शार्दुल ठाकुर।