15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टी20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान के बाहर होने पर माइक हेसन को बनाया ‘बलि का बकरा’, हेड कोच पद से होगी छुट्टी!

Basit Ali on Mike Hesson: पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर बासित अली ने दावा किया है कि हेड कोच माइक हेसन अब PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी को सलाह देने वाले लोगों की पसंदीदा लिस्ट में नहीं हैं। मिस्बाह-उल-हक और सरफराज अहमद कभी भी माइक हेसन के अधीन काम नहीं करेंगे। मैं यह बात लिखकर देने को तैयार हूं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 15, 2026

Basit Ali on Mike Hesson

पाकिस्‍तान टीम के कप्‍तान सलमान आगा और हेड कोच माइक हेसन। (फोटो सोर्स: IANS)

Basit Ali on Mike Hesson: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में पाकिस्‍तान की किरकिरी के लिए हेड कोच माइक हसन को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्‍द ही उनकी कोच पद से छुट्टी हो सकती है। यह दावा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने किया है। उन्‍होंने कहा कि अब हेसन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी को सलाह देने वाले लोगों की पसंदीदा लिस्ट में नहीं हैं। उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब, टीम के वर्ल्‍ड कप बाहर होने के बात 15 सदस्यीय टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अली ने यह भी दावा किया कि सरफराज अहमद और मिस्बाह-उल-हक जैसे चयनकर्ता कभी भी हेसन के अधीन काम नहीं करेंगे।

क्या हेसन का कार्यकाल खत्म होने वाला है?

गेम प्लान यूट्यूब शो पर बासित अली ने दावा किया कि कोच के तौर पर हेसन के भविष्य पर फैसला पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ही लेंगे, लेकिन फिलहाल वह नकवी को सलाह देने वाले पसंदीदा लिस्ट में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के पूर्व कोच को अब वैसा सपोर्ट नहीं मिल रहा है, जैसा उन्हें पहले मिलता था। पाकिस्तान की करारी हार के बाद वह यह बात भूल ही जाएं कि उन्हें टीम के 15 सदस्यों को चुनने का मौका मिलेगा।

'मैं यह बात लिखकर देने को तैयार हूं'

अली ने कहा कि मैं मोहसिन नकवी की बात नहीं कर रहा हूं। मैं उन लोगों की बात कर रहा हूं, जो नकवी को सलाह देते हैं। हेसन उनकी पसंदीदा लिस्ट में नहीं हैं। फैसला चेयरमैन को ही लेना है, जो हवाएं पहले माइक हेसन के पक्ष में बह रही थीं, अब वे बदल गई हैं। मिस्बाह-उल-हक और सरफराज अहमद कभी भी उनके नीचे काम नहीं करेंगे। मैं यह बात लिखकर देने को तैयार हूं।

पीएसएल में प्रदर्शन के आधार पर कोच क्‍यो बनाया?

अली की यह टिप्पणी पाकिस्तान के चयनकर्ता आकिब जावेद के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने बाकी चयनकर्ताओं के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बाबर आजम और फखर जमान की चोटों की बात चयनकर्ताओं से छिपाई गई थी। चयनकर्ताओं ने इस मामले में पीसीबी से जांच की मांग की है।

अली ने हेसन को केवल पीएसएल में उनके प्रदर्शन के आधार पर हेड कोच नियुक्त करने के पीछे के तर्क पर भी सवाल उठाया। उन्हें कोच क्यों बनाया गया? आपने उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग में उनके प्रदर्शन के आधार पर कोच बनाया। वैसे भी बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे हेसन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।