मुरादाबाद

कोरोना का कहर: इटली से ग्यारह लोग पहुंचे मुरादाबाद, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Highlights -जनपद में 11 लोग विदेश से लौटे -किसी में भी अभी तक वायरस के लक्षण नहीं -एहतियातन स्वास्थ्य विभाग चार सप्ताह तक रखेगा नजर -किसी को भी लोगों से अभी मिलने-जुलने से रोक लगाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2020, 10:42 AM IST
corona_virus_effect.jpg

मुरादाबाद: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जनपद में 11 लोग विदेश से लौटे हैं। इन सभी के निगरानी के आदेश दिए गए हैं साथ ही सभी को अभी बाहरी लोगों से सम्पर्क न करने की भी अपील की गयी है। निदेशालय से 11 लोगों की लिस्ट स्थानीय अधिकारियों को मिल चुकी है जिसके बाद सभी के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

सभी को बाहर न निकलने के निर्देश

बुधवार को दिल्ली से मिली लिस्ट में इटली से ठाकुरद्वारा एक, डिलारी दो, ताजपुर एक, कांठ एक, शहर के चिडिय़ाटोला, मझोला, टाउन हाल, चाऊ की बस्ती, डिप्टी गंज, फैजगंज से एक-एक व्यक्ति का नाम दिया गया है। इन सभी के घरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मास्क वितरित किए। इसके साथ ही उन्हें बताया गया कि 14 दिन तक प्रयास करें कि ये अलग कमरे में ही सोएं। मिलना-जुलना नहीं करें। इसके साथ ही टीम प्रतिदिन मॉनिटरिंग के लिए आएगी। इसलिए कोई भी बदलाव हो तो फौरन टीम को जानकारी दें।

एअरपोर्ट पर कुछ नहीं मिला था

इस बारे में सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि इन सभी लोगों के मुरादाबाद पहुंचने के साथ ही टीम अलर्ट हो गई थी। सभी को मास्क दिए गए हैं। किसी तरह का बदलाव सामने आया तो इलाज शुरू करने के साथ ही स्वास्थ्य निदेशालय को रिपोर्ट भी दी जाएगी। फिलाहल दिल्ली एअरपोर्ट पर हुई स्क्रीनिंग में रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, उसके बाद भी नजर बनाये रखने के निर्देश मिले हुए हैं।

Published on: