मुरादाबाद

देवर संग अवैध संबंध का खूनी अंजाम: पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्यार को बचाने के लिए चली ये चाल

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने चचेरे देवर के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। दो दिन पहले बच्चों को मायके भेजकर महिला ने साजिश रची और रात में प्रेमी देवर ने सोते पति की कनपटी पर गोली मार दी।
2 min read
Varanasi murder case
45 साल की अनुपमा पड़ोसी के साथ चाहती थी संबंध Image Source - Pexels

Moradabad husband murder case: यूपी के मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने अपने चचेरे देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कराने की सनसनीखेज वारदात अंजाम दी। पुलिस ने हत्या का राज खुलने पर महिला और उसके प्रेमी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

दो दिन पहले बच्चों को लेकर मायके गई थी पत्नी

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला अपने प्रेमी चचेरे देवर से शादी करना चाहती थी, लेकिन पति रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा था। इसी वजह से दोनों ने मिलकर पति को खत्म करने का फैसला किया। वारदात से दो दिन पहले महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई, ताकि हत्या के दौरान घर पर कोई न हो और शक भी उस पर न आए।

रात में देवर ने घर में घुसकर कनपटी पर मारी गोली

सोमवार की रात आरोपी चचेरा देवर योजनानुसार घर पहुंचा। उस समय चालक पति चारपाई पर गहरी नींद में था। आरोपी ने तमंचा उसकी कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी अपने घर लौटकर ऐसे सो गया जैसे कुछ हुआ ही न हो।

सुबह का ड्रामा

अगली सुबह जब घर से कोई हरकत दिखाई नहीं दी तो करीब दस बजे आरोपी खुद वहां पहुंचा और जोर-जोर से शोर मचाने लगा, जिससे आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। वह पुलिस और ग्रामीणों के सामने खुदकुशी का नाटक करने लगा। लेकिन घटनास्थल की हालत देखकर पुलिस को उसकी बातों पर शक हुआ और उसे हिरासत में ले लिया गया।

तमंचा गायब लेकिन 315 बोर का खोखा मिला

पहले पुलिस और परिवार ने इसे आत्महत्या समझा, लेकिन तलाशी में मौके से कोई हथियार नहीं मिला, जो खुदकुशी की संभावना को कमजोर करता था। फिर पुलिस को कमरे से 315 बोर का कारतूस का खोखा मिला। इससे साफ हो गया कि हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने गहराई से आरोपी से पूछताछ की तो उसने पूरा सच कबूल कर लिया।

पति को रिश्ते का पता चलने से बढ़ गया था विवाद

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मृतक को पत्नी और चचेरे देवर के प्रेम संबंधों की जानकारी हो चुकी थी, जिसके चलते घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इससे परेशान महिला ने प्रेमी से मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत बच्चे और पत्नी मायके गए और रात में हत्या की वारदात अंजाम दी गई।

मुकदमा दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और चचेरे देवर दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों की भी फॉरेंसिक जांच करा रही है।

Also Read
View All
अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश