मुरादाबाद

अगले 48 घंटों में तूफानी बारिश, 31 अक्टूबर तक इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

UP Rains Alert: अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की भी संभावना है।
2 min read
Imd heavy rain alert 26 27 and 31 October weather forecast up rains alert southeast districts
अगले कुछ घंटों में तूफानी बारिश | AI Generated Image

UP Rains Alert News Hindi: उत्तर प्रदेश में अब ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। दिवाली के बाद से मौसम में बदलाव साफ दिख रहा है। सुबह और रात के समय धुंध छाने लगी है, जिससे ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी बनी रहती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। खासकर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, अमरोहा और इसकी के साथ गोरखपुर, देवरिया, बलिया और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है।

27 अक्टूबर को मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग ने बताया कि 27 अक्टूबर को दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के साथ देर रात और सुबह कहीं-कहीं धुंध और छिछला कोहरा छाएगा। सतही हवाओं के उत्तरी-पूर्वी दिशा में बहने से रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

28 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में धुंध का अलर्ट

28 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह और देर रात धुंध छाने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को वाहन चलाते समय और सुबह के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने के कारण दिन में हल्की धूप का अनुभव होगा, लेकिन रात में ठंड बढ़ने की संभावना है।

30-31 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 30 और 31 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 27 अक्टूबर तक बने निम्नदाब क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मुख्य प्रभाव पूर्वी तटीय राज्यों पर रहेगा, लेकिन इसके आंशिक प्रभाव से उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी मौसम में बदलाव हो सकता है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं है, इसलिए 28 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लोगों को सुबह और रात के समय धुंध और ठंड से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।