मुरादाबाद

मुरादाबाद में मुस्लिम युवक की पहल, जूस के ठेले पर लगवाई फ्लैक्सी, कहा- सरकार का आदेश मंजूर

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों पर लोग नेम प्लेट लगाने लगे हैं। जूस की ठेल लगाने वाले जरीफ ने यहां फ्लैक्सी बनवाकर लगा दी है। हालांकि अभी कुछ लोगों ने नेम प्लेट नहीं लगाई है। सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को है।

less than 1 minute read
मुरादाबाद में मुस्लिम युवक की पहल

Latest Moradabad News: मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर अमल होने लगा है। जिले के अगवानपुर में कांवड़ पथ पर खड़े होने वाले जरीफ ने नेम प्लेट के बजाए अपने जूस के ठेले पर ही नाम लिखा लिया। कहा, सरकार का आदेश है, शिवभक्तों की सुरक्षा का मामला है तो मानना ही पड़ेगा।

मुख्यमंत्री के आदेश पर एसएसपी सतपाल अंतिल ने जिले भर के कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले ढाबों, होटलों, दुकानों और ठेला लगाने वालों की सूची बनाई है। थाना प्रभारियों को सभी को अपने कारोबार करने वाले स्थान पर संचालक की नेम प्लेट लगवाने के लिए कह दिया गया है।

कांवड़ यात्राओं के दौरान पहले कई बार विवाद हो चुके हैं। विवाद के कारण यह रहे हैं कि कुछ लोगों ने धर्म को छिपाकर होटल, ढाबे संचालित कर रहे हैं। सावन के पावन माह में सभी को मांस, मछली और मुर्गा आदि के मांसाहारी भी नहीं खाते, जो शुद्ध शाकाहारी हैं वह ऐसे ढाबों पर पानी भी नहीं पीते हैं, जहां मांस, मछली आदि बनाए जाते हैं। इस तरह के विवादों से बचाने और सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Published on:
21 Jul 2024 06:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर