UP Rains News: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। रविवार सुबह यूपी घने कोहरे के आगोश में दिखा। इसके साथ ही ठंड में भी बढ़ोतरी महसूस हुई। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अपडेट जारी किया है।
UP Rains Update: उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है, इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है। इसी के साथ प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा दिख रहा है। पश्चिम दक्षिण की और से आ रही हवा से वायु प्रदूषण कम हो गया है, साथ ही वातावरण में धुंध भी कम नजर आ रही है। इस के चलते पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो गया है, इसी वजह से रात और दिन के समय के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखा जा सकेगा। यदि बारिश नहीं होती है, तो आज भी तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। वहीं, आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।