मुरादाबाद

UP Rain Alert: यूपी में फिर बिगड़ने जा रहा मौसम, अब इस दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

UP Rain Alert: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 12 और 13 मार्च को बारिश (Rain) होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 मार्च को बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया गया है। जानें मौसम का ताजा हाल..

2 min read
UP Rain Alert Today

UP Rain Alert Today: यूपी में कई दिनों तक बारिश पड़ने से हुई ठंड के बाद अब मौसम खुल गया है। धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। उत्तर भारत में दिन के समय तेज धूप निकल रही है। हालांकि, कुछ दिनों में एक बार फिर से झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में 11 से 13 मार्च तक यानी कि तीन दिनों हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने जा रही है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 12 और 13 मार्च को बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 मार्च को बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया गया है।

वहीं, पिछले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश (Rain) हुई। वहीं, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में हल्की बारिश हुई।

13 मार्च को बारिश (Rain) होने की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि 10 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस असर करने वाला है। इसकी वजह से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 10-13 मार्च को बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं, पंजाब में 12 और 13 मार्च, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, रायलसीमा और केरल में सात मार्च को गर्म दिन बना रहेगा।

कहां कितना रहा तापमान
मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 26.2 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 26.5 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 26.8 डिग्री सेल्सियस, बलिया में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

कब शुरू होगी गर्मी
प्रदेश में फिलहाल शुष्क मौसम है, जबकि गर्मी के मौसम का समय आ गया है। मौसम में होने वाले परिवर्तन के असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरुरत है. जिससे की सर्दी, जुकाम, बुखार से बचा जा सके. मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आने वाले दिनों धीरे-धीरे कर तापमान बढ़ेगा, जिसके बाद गर्मी लगना शुरू हो जाएगी।

Published on:
08 Mar 2024 06:56 am
Also Read
View All