मुरादाबाद

KeyToSuccess: जानिए महज पांचवी पास गांव की ये साधारण लड़की बन गयी एक सफल उद्यमी

Highlights महज पांचवीं तक पढ़ी है शोभा गाँव की ग्यारह लड़कियों को अपने साथ मिलाया अब बड़ी संख्या में मिल रहे आर्डर

2 min read

मुरादाबाद: मन में कुछ करने का जज्बा हो तो कोई राह मुश्किल नहीं होती जी हा ऐसी ही कहानी है मुरादाबाद के देहात क्षेत्र में रहने वाली शोभा की। आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार की बेटी होने के बावजूद पांचवी तक पढ़ी शोभा आज अपने पूरे गांव की शान बन गई हैं।

शुरूआती हालात थे तंग
जनपद के छजलैट ब्लॉक स्थित मानपुर नजराना गांव की रहने वाली शोभा के लिये भी यह आसान नही था। शोभा कहती है कि आर्थिक तंगहाली के चलते पांचवी तक की पढ़ाई बहुत मुश्किल से हो पाई लेकिन उन्होंने हार नही मानी उन्होंने अपनी जैसी गाँव की ग्यारह लड़कियों को संगठित किया और घर में ही कपड़े सिलने और मधुमक्खी पालन का काम शुरू कर दिया है। जिससे होने वाली आमदनी से उन्होंने अपनी और अपने साथ काम कर रही लड़कियों की आगे की पढ़ाई शुरू करवाई। शोभा कहती है की शुरुआती दौर में उनको परिजनों से लेकर ग्रामीणों ने जमकर कोसा था लेकिन उन्होंने और उनके ग्रुप की लड़कियों ने कभी हार नहीं मानी समाज के तानों को अनसुना कर शोभा आगे बढ़ती गई। जिसका नतीजा यह है कि आज उनको सिलाई कढ़ाई के बड़े बड़े ऑर्डर मिलने शुरू हो गये है। मिले आर्डर को समय से पूरा करने के लिये लड़कियों के चार समूह और बनाकर कारोबार को आगे बढ़ाया है। फिलहाल गांव के किसानों को जैविक खेती की ट्रेनिंग भी दे रही हैं। आगे उनका लक्ष्य गांव की लड़कियों को शिक्षित करने के साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देना है।
घरवाले खुश

वहीँ शोभा को मेहनत से मिल रही कामयाबी से आज पूरा गांव और उनका परिवार शोभा पर गर्व करता है। वह कहते है कि अगर हर गांव की एक लड़की शोभा जैसी हो जाये तो हर गांव की लड़की पढ़ लिख तो जायेगी ही साथ ही गांव का भी विकास हो जायेगा।

ये भी पढ़ें

Moradabad- कांग्रेस MLA Aditi Singh ने CM Yogi से की मुलाकात तो अजय कुमार लल्‍लू ने की बड़ी कार्रवाई
Published on:
10 Nov 2019 08:00 am
Also Read
View All