
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस (UP Congress) के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) उपचुनाव को लेकर दौरे पर निकले हुए हैं। गुरुवार को वह मुरादाबाद (Moradabad) में थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (MLA Aditi Singh) को लेकर बड़ा बयान दिया।
दरअसल, रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (MLA Aditi Singh) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उन्होंने गुरुवार को सीएम से यह मुलाकात की थी। इसके बाद राजनीति गलियारों में चचा्र तेज हो गई कि अदिति सिंह भाजपा (BJP) ज्वाइन करेंगी। इसको लेकर मुरादाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जो शख्स खुद के बारे में सोचता है और जिसकी कोई आईडियोलॉजी नहीं है, वह कहीं भी जा सकता है। पार्टी ने अदिति सिंह को नोटिस जारी कर चुकी है। अगर इसका जवाब नहीं मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। अजय कुमार लल्लू ने गुरुवार को रामपुर में भी जनसभा को अयोजित किया था। इस दौरान उनके साथ में अमरोहा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके सचिन चौधरी भी मौजूद रहे।
Updated on:
18 Oct 2019 12:45 pm
Published on:
18 Oct 2019 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
