मुरादाबाद

Moradabad News: चाइनीज मांझे से मजदूर की कटी गर्दन, बाइक समेत सड़क पर गिरने से हुआ चोटिल

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में एक मजदूर चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके गले में 15 टांके लगाए।
less than 1 minute read
Laborer neck cut by Chinese manja in Moradabad
Moradabad News: चाइनीज मांझे से मजदूर की कटी गर्दन।

Moradabad News In Hindi: मुरादाबाद के दिल्ली रोड लोकोशेड पुल पर रविवार दोपहर एक बाइक सवार मजदूर की गर्दन चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके गले में 15 टांके लगाए। इसके अलावा, उसकी दो अंगुलियां भी चोटिल हो गई हैं।

बता दें कि एकता कॉलोनी निवासी रवि प्रजापति(24 वर्ष) मंडी समिति में मजदूरी का काम करता है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे मजदूर अपने फूफा को छोड़ने के लिए सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पीली कोठी पर बाइक से गया था। रवि बाइक से घर लौट रहा था। दिल्ली रोड स्थित लोकोशेड पुल पर पहुंचने पर अचानक उसकी गर्दन चाइनीज मांझे के चपेट में आ गई।

गर्दन से मांझे को निकालने की कोशिश में वह बाइक से गिर गया। इस बीच गर्दन से खून गिरने लगा। दो उंगलियां भी चोटिल हो गई थी। मांझे से गर्दन कटी देखते ही राहगीरों की भीड़ पुल पर इकट्ठा हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Updated on:
07 Oct 2024 07:20 am
Published on:
07 Oct 2024 07:20 am
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट