मुरादाबाद

VIDEO: मुरादाबाद में बदमाश हुए बेलगाम,ज्वैलर्स के घर लूट के इरादे से घुसे चार बदमाश, ज्वैलर्स ने हिम्मत दिखा एक को दबोचा

शुक्रवार रात को अचानक 4 हथियार बन्द बदमाश उनके दुकान में घुस गए और तमंचे के नोक पर सबको डरा धमका कर लूट का प्रयास करने लगे।

2 min read

मुरादाबाद: शहर के कोतवाली थाना छेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब 4 हथियार बंद बदमाश एक ज्वैलर्स के घर मे घुस गए और हथियार के दम पर घर वालो को धमका कर लूट करने की कोशिश करने लगें। लेकिन ज्वैलर्स ने हिम्मत का परिचय देते हुए उसने एक बदमाश को धर दबोचा और और शोर मचाने लगे। जिससे बाकी के तीन बदमाश डर कर मौके से भागने में सफल रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करने की बात कर रही है।

ये भी पढ़ें

मदरसे में पढ़ने गये बच्चे की छत पर इस हाल में लटकी मिली लाश, देखें वीडियो

कोतवाली थाना छेत्र के मंडी चौक के बलभ मोहले में उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब मौहल्ले के रहने वाले वसीम जो कि अपनी पत्नी और दो भाइयों के साथ रहता है। उनकी घर मे ही ज्वैलर्स की दुकान चलाते है। दुकान पर शुक्रवार रात को अचानक 4 हथियार बन्द बदमाश उनके दुकान में घुस गए और तमंचे के नोक पर सबको डरा धमका कर लूट का प्रयास करने लगे। घर के सभी सदस्य डर गए लेकिन वसीम ने अचानक एक लूटेरे को पकड़ लिया और शोर मचाने लगा। तभी बाकी के बदमाशो ने वसीम पर हमला बोल दिया। शोर की आवाज सुन कर आस पास के लोग जमा हो गए। जिन्हें देख बाकी बदमाश फरार हो गए। वसीम और आस पास के लोगो ने पकड़े हुए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने पास के घर मे लगे सीसीटीवी के आधार पर बाकी के बदमाशो की तलाश में जुट गई है।

एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया की इलाके में लगे सीसीटीवी में चारों एक साथ आते दिख रहे हैं। एक आरोपी को पब्लिक ने पकड़ के पुलिस के हवाले किया है। उसने पहले पूछताछ में अपना नाम पता गलत बताया,उसके बाद जब उससे कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने अपना नाम पता बताया। उसने अपने अन्य साथियों के नाम पते भी बता दिए हैं,जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

मुरादाबाद में ससुरालियों से दस लाख के लिए दामाद ने रच डाली ऐसी साजिश, जानकर रह जायेंगे हैरान
Published on:
24 Feb 2018 04:40 pm
Also Read
View All