
मुरादाबाद: जनपद की कुन्दरकी पुलिस ने एक बड़ा सनसनी खेज खुलासा किया है। जिसमें उसने एक युवक को अपने अपहरण का झूठा नाटक रचने और अपने ससुरालियों से दस लाख रूपए ऐंठने के लिए पिता व् चाचा के साथ मिलकर पुलिस और लोगों को गुमराह किया। जिसमें पुलिस ने पहले मामला दर्ज किया और उसके बाद गहनता से जब छानबीन कि तो युवक के नाटक का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जबकि उसका साथ देने वाले उसके पिता और चाचा पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
एस ओ कुन्दरकी धीरज सोलंकी ने बताया कि बीती तीस जनवरी को अमरोहा देहात थाना निवासी नेत्रपाल ने अपने 22 वर्षीय पुत्र सोनू की गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसके बाद चार फरवरी को इन्होने सोनू के ससुरालियों पर अपहरण का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो खुलासा हुआ कि सोनू अपने ससुरालियों से दस लाख रूपए मांग रहा था और नहीं देने पर उसने अपने पिता नेत्रपाल और चाचा यादराम के साथ मिलकर अपहरण का नाटक किया। जांच में सामने आया कि सोनू अपनी पत्नी ममता के साथ ससुराल गया था। वहां उसकी रूपए के लेनदेन को लेकर पत्नी से विवाद हुआ उसने पत्नी से साथ चलने को कहा वो नहीं आई और सोनू अकेला चला आया। इसके बाद उसने अपने अपहरण का मुकदमा दर्ज करवा दिया।
पुलिस ने आरोपी सोनू को हिरासत में लिया तो उसने पूरी सच्चाई पुलिस को बताई। उसने बताया कि प्लाट खरीदने के लिए उसने दस लाख रूपए की मांग की थी। जब वो न उम्मीद हो गया तो उसने अपने अपहरण कि कहानी रच डाली। उसे बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी कि उसके अपहरण के नाटक का पुलिस इस तरह पर्दाफाश कर देगी। फ़िलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि उसके चाचा और पिता अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस के मुताबिक जल्द ही वो भी गिरफ्तार किये जायेंगे।
Published on:
21 Feb 2018 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
