मुरादाबाद

UP Crime: प्रेमिका का रिश्ता होने से भड़का शादीशुदा युवक, हत्या कर लाश फेंकी, शव जानवरों ने खाया

UP Crime: मुरादाबाद में बीटीसी छात्रा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। छात्रा का रिश्ता तय होने से नाराज़ शादीशुदा प्रेमी ने उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया।
2 min read
Lover girlfriend was murdered in UP
UP Crime: प्रेमिका का रिश्ता होने से भड़का शादीशुदा युवक | Image Source - Social Media

Lover girlfriend was murdered in UP: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में 23 दिन से लापता बीटीसी छात्रा की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। मैनाठेर थाना क्षेत्र की इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी कोई और नहीं बल्कि छात्रा का शादीशुदा प्रेमी केहर सिंह निकला। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर युवती का कंकाल बरामद किया है।

रिश्ता तय होने से नाराज़ था आरोपी, उठाया खौफनाक कदम

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी केहर सिंह युवती से प्रेम करता था, लेकिन जब उसे पता चला कि युवती का रिश्ता तय हो गया है, तो वह आपा खो बैठा। नाराज होकर उसने 20 मई को छात्रा की हत्या कर दी और शव को मुरादाबाद-अमरोहा बॉर्डर पर छजलैट थाना क्षेत्र की नदी में फेंक दिया।

शव को जानवरों ने खाया, पुलिस को मिला सिर्फ कंकाल

आरोपी की निशानदेही पर जब पुलिस नदी किनारे पहुंची, तो वहां से सिर्फ खोपड़ी और कुछ हड्डियां बरामद हुईं। पुलिस को आशंका है कि शव को जानवरों ने खा लिया। बरामद अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और डीएनए जांच के लिए नमूने भी लिए गए हैं।

निकली थी घर से, फिर नहीं लौटी

मैनाठेर थाना क्षेत्र के नगलिया मशकूला निवासी रामपाल ने 31 मई को थाने में बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी किरन रामगंगा विहार स्थित आरएसडी एकेडमी से बीटीसी कर रही थी। 20 मई को वह यह कहकर घर से निकली थी कि उसका कॉलेज टूर है। लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और वह लापता हो गई।

पहले अपहरण का केस, फिर खुला हत्या का राज

किरन के लापता होने के बाद रामपाल ने जानकपुर निवासी केहर सिंह के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी थी। पुलिस ने जब केहर सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने कबूल कर लिया कि उसने किरन की हत्या कर दी है।

चार आरोपी जेल भेजे गए

इस मामले में मैनाठेर पुलिस ने हत्या में शामिल केहर सिंह के साथ तीन अन्य लोगों प्रमोद, विशेषपाल और जगदीश को भी गिरफ्तार कर लिया है। चारों को जेल भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सभी सबूत जुटाए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डीएनए से होगा अंतिम खुलासा

पुलिस का कहना है कि युवती के अस्थि अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही डीएनए नमूने लिए गए हैं, जिससे शव की शिनाख्त की पुष्टि हो सके। मामले में आगे की जांच जारी है।

Also Read
View All
Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश

हर हथकंडा अपनाकर सत्ता में बने रहना चाहती है सरकार, परिसीमन और राम मंदिर दान मामले पर एसटी हसन का हमला