मुरादाबाद

facebook पर लिखा सबकी प्रॉब्लम साल्व कर दूंगा, फिर कर लिया खुद को खत्म

खुदखुशी का संकेत सोमवार रात ही दे दिया था। लिखा था कि आज सबकी प्रॉब्लम साल्व कर दूंगा,क्यूंकि मेरी लाइफ ही नहीं रही तो मैं क्या करूंगा।

2 min read

मुरादाबाद: जनपद के छजलैट थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमें युवक ने प्रेमिका की शादी कहीं और हो जाने पर आहत होकर न सिर्फ खुद को गोली मारकर खुदखुशी कर ली। बल्कि इसका ऐलान एक दिन पहले अपने फेसबुक एकाउंट पर कर दिया था। जिसमें कई परिचितों ने उसे रोका भी था। लेकिन युवक को दिल की लगी ऐसी थी कि वो ये बर्दाश्त नहीं कर पाया और आज दोपहर जब भाई और पिता के साथ अपने खेत में काम कर रहा था। तभी पड़ोस के खेत में जाकर खुद को गोली मार ली। जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया तब तक उसने दम तोड़ दिया। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

एक साल पहले रेलवे ट्रैक पर मिली थी लाश, अब हुआ खुलासा तो उड़ गए होश

खेत में मारी खुद को गोली

थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर विश्नोई निवासी मेघराज अपने बड़े बेटे और दूसरे नम्बर के बेटे माधव उर्फ़ रिंकू विश्नोई के साथ गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक माधव काम करते से उनके पास से चला गया और अचानक पड़ोस के खेत से गोली की आवाज आई तो सब दौड़े कि देखा कि माधव को गोली लगी है। आनन् फानन में उसे कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस के साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया व् परिजनों से पूछताछ की।

प्रेमिका के रिश्ते के बाद से था तनाव में

नजदीकियों के मुताबिक माधव का अपने पड़ोस के गांव युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन पिछले दिनों उसकी शादी कहीं और तय कर दी गयी। जिससे वो बेहद तनाव में था। जिसका पता उसके फेसबुक एकाउंट से चलता है। उसने खुदखुशी का संकेत सोमवार रात 10:24 पर ही दे दिया था। जिसमें उसने लिखा था कि आज सबकी प्रॉब्लम साल्व कर दूंगा,क्यूंकि मेरी लाइफ ही नहीं रही तो मैं क्या करूंगा। इससे पहले भी उसने जो पोस्ट की है उसमें उसका तनाव साफ़ झलक रहा है। सोमवार को ही उसने रात 9:46 पर एक लड़की के साथ फोटो डाली है जिस पर लिखा है MY LOVE IS MY LIFE। इससे ठीक एक दिन पहले उसने लिखा है कि किसी को चाहो तो इतना की दुनिया देखे। वहीँ 25 फरवरी को भी उसने कुछ इसी अंदाज में लिखा था कि सपने तो सब मीठे देखे थे ,ताज्जुब ये आंखों का पानी खारा कैसे हो गया। उसके इस स्टेटस से साफ़ झलक रहा है कि मृतक माधव उर्फ़ रिंकू प्रेमिका की शादी या रिश्ता तय होने से तनाव में था।

पुलिस कर रही छानबीन

उधर पुलिस के मुताबिक पहली नजर में प्रेम प्रसंग का ही मामला सामने आ रहा है। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य या परिजन जो भी रिपोर्ट लिखवाते हैं उसके हिसाब से जांच कर कार्यवाही होगी।

ये भी पढ़ें

तोते की मौत के बाद मालिक ने किया कुछ एेसा कि देख रह जाएंगे दंग- देखें वीडियो
Published on:
13 Mar 2018 10:26 pm
Also Read
View All