मुरादाबाद

Moradabad Bird Flu: मुरादाबाद में बर्ड फ्लू का अलर्ट! रामपुर और उत्तराखंड से आने वाले चिकन व अंडों पर रोक

Moradabad Bird Flu News: मुरादाबाद में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने रामपुर और उत्तराखंड से आने वाले चिकन और अंडों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
2 min read
Moradabad bird flu rampur uttarakhand chicken egg ban
Moradabad Bird Flu: मुरादाबाद में बर्ड फ्लू का अलर्ट! Image Source - Social Media

Moradabad bird flu rampur uttarakhand chicken egg ban: मुरादाबाद प्रशासन ने रामपुर और उत्तराखंड से आने वाले चिकन और अंडों पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि रामपुर जिले के बिलासपुर में मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने भी इस संबंध में अपनी निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक इन क्षेत्रों की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती तब तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा।

पोल्ट्री फार्मों के सैंपल लैब भेजे गए

डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने छजलैट ब्लॉक के पांच पोल्ट्री फार्मों की जांच की। शुरुआती निरीक्षण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली। इसके बाद छजलैट और पाकबड़ा के पोल्ट्री फार्मों से कुल 35 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इस कदम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मुरादाबाद जिले में बर्ड फ्लू की कोई पुष्टि नहीं हो।

जिले में सतर्कता

जिले में कुल 26 पोल्ट्री फार्म हैं। प्रशासन ने सभी फार्म संचालकों से सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त रखने की सलाह दी है। डीएम ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रामपुर और उत्तराखंड से आने वाले चिकन और अंडों पर तत्काल रोक लगाने का निर्णय लिया। इस रोक को शासन को रिपोर्ट भी कर दी गई है।

प्रशासन ने जारी किए कड़े निर्देश

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुनील दत्त प्रजापति ने पुष्टि की कि उत्तराखंड और रामपुर से आने वाले चिकन और अंडों की सप्लाई पर रोक लगी है। मुरादाबाद जिले की वर्तमान जांच में कोई जोखिम नहीं पाया गया है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए यह प्रतिबंध कई माह तक जारी रह सकता है।

बर्ड फ्लू से बचाव और सावधानियां

विशेषज्ञों के अनुसार बर्ड फ्लू वाले क्षेत्रों की निगेटिव रिपोर्ट आने में कम से कम तीन माह लग सकते हैं। इसलिए प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि मुरादाबाद जिले में संक्रमण न फैले। इस दौरान पोल्ट्री फार्म संचालकों और बाजार वालों को आवश्यक सावधानियां बरतने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई है।

Updated on:
18 Aug 2025 07:58 pm
Published on:
18 Aug 2025 07:58 pm
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी