मुरादाबाद

Video: रात को कमरे में सिपाही के साथ पकड़ी गई महिला, पत्‍नी ने बताया यह संबंध

Highlights Moradabad के मझोला थाना क्षेत्र में सामने आया मामला सिपाही और महिला को थाने ले गई पुलिस स्‍थानीय लोगों ने सिपाही पर लगाए गंभीर आरोप
less than 1 minute read
vlcsnap-2019-10-30-14h39m45s411.png

मुरादाबाद। जनपद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर मझोला थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे कॉलोनी में लोगों ने कमरे से जीआरपी (GRP) सिपाही (Constable) को एक महिला के साथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने हंगामा भी किया। पुलिस सिपाही और महिला को थाने ले आई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सिपाही के क्‍वार्टर पर आती-जाती है महिला

जानकारी के अनुसार, मामला सोमवार रात का है। वहां पर एक सिपाही का घर है। वह जीआरपी में तैनात है। सोमवार रात को लोगों ने सिपाही को एक महिला के साथ पकड़ा। आरोप है कि वह महिला सिपाही के क्‍वार्टर पर आती-जाती रहती है। उसके अलावा कई और महिलाएं भी वहां आती हैं। स्‍थानीय लोगों ने सिपाही पर कॉलोनी का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद वहां पुहंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। बताया जा रहा है कि महिला बदायूं की रहने वाली है।

पुलिस ने शरू की जांच

इस बारे में एएसपी आदित्‍य का कहना है क‍ि 100 नंबर पर पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद माैके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को पता चला कि रेलवे कॉलोनी में जीआरपी थाने के सिपाही को महिला के साथ पकड़ा गया था। कुछ लोगों ने उसको वहां पर पकड़ा था। पुलिस उनको थाने ले आई। स्‍थानीय लोगों ने शिकायत दी है कि सिपाही महिला के साथ वहां पर आता था। मौके पर सिपाही की पत्‍नी ने दावा किया था कि वह महिला उसकी बहन है। तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

Updated on:
30 Oct 2019 03:00 pm
Published on:
30 Oct 2019 02:59 pm
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी