3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चक्की पर इस सामान को पीसते ही महिला की निकल गई चीख, भाग खड़े हुए लोग

Highlights चक्की पर गेंहू व मक्का पीसने का काम करती है महिला बोरे में रखा यह सामान पीसते हुए महिला की अचानक निकल गई चीख मौके पर मची भगदड़, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 30 Oct 2019, 1:37 PM IST

dough.jpg

नोएडा। शहर के सेक्टर-44 स्थित गांव में चक्की पर गेंहू और मक्का पीस रही महिला को उसी के मकान मालिक का बेटा पीसने के लिए एक बोरे में ऐसा सामान देकर गया। जिसे पीसने के लिए महिला द्वारा मशीन में डालते ही विस्फोट हो गया। इससे महिला के चेहरे और हाथ झुलस गये। अचानक महिला के चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही आरोपी युवक का पता लगाने में जुटी है।

दिवाली के दिन महिला को पीसने के लिए बोरा देकर गया था युवक

पुलिस के अनुसार, पीडि़ता श्वेता परिवार समेत छलेरा में धर्मपाल चौहान के मकान में किराये पर रहती हैं। श्वेता के मामा अंकित ने बताया है कि दिवाली के दिन मकान मालिक का बेटा हिमांशु उनके कमरे पर आया था। उसने श्वेता को एक बैग में पिसाई के लिए सामान दिया। श्वेता ने बिना पैकेट खोले ही उसे पीसने के जैसे ही मशीन में डाला। अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। इसके चलते महिला का चेहरा और हाथ झुलस गये। महिला की चीख सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। मकान मालिक के बेटा ही महिला को सामान देकर गया था। उसने ऐसा क्यों किया। इसकी जांच की जा रही है। अभी आरोपी फरार है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।