Highlights मुरादाबाद में सिपाही की माैत के मामले में अब नया माेड़ आ गया है। मृतक के भाई ने सिपाही की कथित प्रेमिका पर ही हत्या कराने का आराेप लगाया है।
मुरादाबाद। सिपाही मनीत की माैत के मामले में नया माेड़ आ गया है। परिजनों ने सिपाही की कथित प्रेमिका पर हत्या कराने का आराेप गाया है।
बुलंदशहर के गांव रसूलपुर रिठौरी के रहने वाले 23 वर्षीय मनीत प्रताप सिंह मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात था। बुधवार देर रात करीब दो बजे सिपाही मनीत प्रताप ने अपने कमरे में कार्बाइन से खुद को गोली मार ली थी। उसकी मौके पर ही जान चली गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब मौत का पता चल पाया था।
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि, सिपाही ने तनाव के कारण आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही किसी लड़की से रिलेशनशिप में था। दोनों के परिवार इस रिलेशनशिप का विरोध कर रहे थे। इसी कारण सिपाही तनाव में चल रहा था। प्रथम दृष्टया पुलिस ने पूरे मामले काे आत्महत्या माना था।
अब मृतक सिपाही मनीत के भाई ने जो बयान दिया उससे कहानी ने मोड़ ले लिया है। मनीत के भाई ने कहा है कि यह मामला आत्महत्या का नहीं है बल्कि उसके भाई की हत्या (murder ) की गई है। भाई ने मनीत की कथित प्रेमिका पर हत्या के आराेप लगाए हैं। दाेनाें की दाेस्ती फेसबुक पर हुई थी। पुलिस ने अब नए सिरे से पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।