
भाटापारा से मिला पॉजिटिव मरीज, इलाका सील, पुलिस का तगड़ा इंतजाम
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार काे तीन और जिंदगीयां कोरोना से जंग में हार गई। इस तरह जिले में कोरोना वायरस से मरने वालो कि संख्या अब दस हो गई है। मरने वाले तीन राेगियाें में दो गौतमबुद्ध नगर के हैं और एक गाजियाबाद से हैं। शुक्रवार को 27 नए मामले भी सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 570 हाे गई है।
इस बीच राहत भरी खबर यह है कि शुक्रवार काे जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों का ग्राफ भी 353 हो गया है। फिलहाल 209 लोगों का इलाज जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मरीजों के आंकड़ों के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा स्थित गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में 200 अतिरिक्त बेड के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है। इस तरह जिले में आइसोलेशन वार्ड में कुल 700 बेड हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में 03 लोगों की संक्रमण से मौत हाे गई। इनमें नोएडा के सलारपुर गांव निवासी 73 साल के व्यक्ति और जेवर निवासी 70 साल के व्यक्ति शामिल हैं। संक्रमण से गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी 25 साल की महिला की भी मौत हुई है। इस तरह जिले में संक्रमण से मृतकों की संख्या 10 हो गई है। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में कुल 27 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। डॉ. सुनील दोहरे के अनुसार शुक्रवार को कोरोना को परास्त करने वाले 05 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना मात देने वालों मरीजों में एक चार साल का बच्चा भी शामिल है।
डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में अब तक कुल 618 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 48 क्रॉस नोटिफाइड हैं। इस तरह गौतमबुद्ध नगर के कुल 570 लोग संक्रमित हैं। जिले में अब तक 353 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। फिलहाल 209 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
Updated on:
5 Jun 2020, 10:58 PM IST
Published on:
5 Jun 2020, 10:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.