8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के सहारनपुर में बड़ी दुर्घटना हाईवे धंसा, दौड़ते टैंकर के पहिये जमीन में समाए

Highlights शुक्रवार काे देवबंद रुड़की हाईवे पर अचानक सड़क धंस गई। इस दाैरान एक टैंकर के पहिए भी जमीन में समा गए। इस दुर्घटना काे देखने के लिए आस-पास के गांव के लाेग भी पहुंचे।  
2 min read
Google source verification
,

accident

सहारनपुर/ देवबंद. सहारनपुर में शुक्रवार सुबह एक चौंका देने वाली दुर्घटना हुई। देवबंद-रुड़की मार्ग पर अचानक हाईवे धंस गया। दुर्घटना के समय हाईवे से जा रहा एक टैंकर भी चपेट में आ गया। तेज गति होने की वजह से टैंकर तो निकल गए लेकिन उसके पहिये धरती में ही समा गए।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के जन्मदिन पर 47 कबूतर और केसरिया गुब्बारों को छोड़ा गया आसमान में, दिखा शानदार नजारा

यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे हुई। रुड़की की ओर से केमिकल से भरा एक टैंकर देवबन्द की ओर आ रहा था। देवबंद रुड़की मार्ग पर गांव दुग्चेदा के पास इसी दौरान अचानक हाईवे धंस गया। गनीमत रही कि टैंकर रफ्तार से दौड़ रहा था और वह आगे निकल गया लेकिन इसके पहिए जमीन में ही धंस गए। धुरे के साथ ही टैंकर के पिछले पहिए निकल गए। गनीमत रही कि, इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: भाकियू की राजधानी सिसाैली में किसान की आत्महत्या का मामला, 22 घंटे बाद शांत हुआ किसानों का गुस्सा

हाईवे धसने की सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने हाइवे को बैरिकेड कर दिया। देवबंद मंगलौर रोड को इसलिए बंद कर दिया कि ताकि काेई अन्य दुर्घटना ना हाे जाए। पुलिस ने हाईवे एजेंसी काे इस दुर्घटना की सूचना देते हुए राेड पर ट्रैफिक की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: नेपाली जमातियों की पैरवी करने पर वकील को चैंबर से किया बाहर,मामला जानकर भन्ना जाएगा सिर

आस-पास के गांव से लोग इस दुर्घटना को देखने के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल यहां किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही रोक दी है। फिलहाल यही माना जा रहा है कि बरसात होने से हाईवे नीचे धंसा है। दरअसल सहारनपुर में गुरुवार रात बरसात हुई थ। इससे दो दिन पहले मौसम में काफी गर्माहट रही। बरसात होने की वजह से हाईवे धसने की दुर्घटना होने की बात मानी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग