26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी के जन्मदिन पर 47 कबूतर और केसरिया गुब्बारों को छोड़ा गया आसमान में, दिखा शानदार नजारा

Highlights: -समिति द्वारा सीएम योगी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया -उन्होंने कहा कि 47 कबूतरों व केसरिया गुब्बारों को उड़ाया गया है -उसके बाद सभी ने ठंडा शरबत व भंडारा कर अपनी खुशी का इजहार किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 5 Jun 2020, 5:20 PM IST

e124f210-9f97-49fd-bb6b-f1e87a6c8325.jpeg

गाजियाबाद। जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन एक संस्थान द्वारा 47 कबूतरों व केसरिया गुब्बारों को आसमान में उड़ाकर मनाया गया। परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट के संस्थापक बी के शर्मा हनुमान ने संयुक्त बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री संत महंत योगी आदित्यनाथ का 47वां जन्मदिन है। इसलिए 47 कबूतरों व केसरिया गुब्बारों को उड़ाया गया है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में स्ट्रीट क्राइम में आई कमी, 65 प्रतिशत बढ़ गया ऑनलाइन फ्रॉड

उसके बाद सभी ने ठंडा शरबत व भंडारा कर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने बताया कि कबूतरों को उड़ाने का मकसद यह है कि आप अपने कर्म क्षेत्र में अनवरत सफलताओं लक्ष्यों ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहें। जगत नियंता परमात्मा गोरखनाथ महाराज हनुमान जी महाराज हर क्षण मंगल करें व उत्तम उन्नति के कार्य आपके कर कमलों से पूर्ण होते रहें।

यह भी पढ़ें: मोदी-योगी किचन में काम करने वाले युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, जानिए क्या है मामला

उन्होंने कहा कि हम दुआ करते हैं कि प्रभु भक्ति की ओर अग्रसर रहें। इसके अलावा जीवन के चारों पुरुषार्थ सिद्ध हो देश में अमन चैन कायम रहे। वैश्विक कोरोना महामारी जैसे भयंकर बीमारी जल्द से जल्द नष्ट हो। उत्तर प्रदेश में उन्नति की बहार आपके कर कमलों द्वारा संपन्न होती रहे। इसी आशा के साथ हम आपके जन्मदिवस पर मंगल कामना शुभकामना का संदेश दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग